मथुरा ( Mathura) के वृंदावन (Vrindavan) में बुधवार को संत देव मुरारी बापू ( Dev Murari Bapu ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर महिला ने छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद संत ने आत्महत्या की चेतावनी का एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा है कि वे हिंदुत्व के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग उन्हें रोक रहे हैं। वृंदावन में दोपहर दो बजे आत्महत्या की धमकी दी, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
देव मुरारी बापू ( Dev Murari Bapu ) ने श्री कृष्ण जन्मस्थान को लेकर 6 दिसम्बर को वृन्दावन से शाही ईदगाह तक पदयात्रा निकालते हुए कार सेवा का एलान किया था। देव मुरारी बापू का आरोप है कि पुलिस उन्हें रोकने के लिए षड्यंत्र रच रही है। देव मुरारी बापू ने श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास नाम का संघटन बनाया था। इसी संघटन के बैनर तले देव मुरारी बापू ने 6 दिसम्बर को कार सेवा का एलान किया था।
देव मुरारी बापू ( Dev Murari Bapu ) पर मंगलवार को एक महिला ने आरोप लगाया था कि तीन अक्तूबर को वह अपने घर से स्कूटी से जा रही थी। कुछ दूर पहुंचते ही देव मुरारी बापू के घर के सामने बने ऊंचे-ऊंचे ब्रेकर से स्कूटी असंतुलित होकर गिर गईं। उन्होंने स्पीड ब्रेकर को गलत बताते हुए लोगों के गिरने की बात कही तो आरोपी उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे तथा गलत तरीके से धक्का भी दिया। महिला का आरोप है कि सौरभ गौतम और गौरव गौतम निवासी किशोरपुरा पर उनके 35 लाख रुपये हैं। इसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। कुछ दिन पूर्व देव मुरारी बापू, सौरभ, गौरव व दो अन्य लोगों को लेकर उनके घर पहुंचे। गाली गलौज करते हुए असलहा निकालकर रुपये के लेनदेन के मामले में चल रहे मुकदमे को वापस लेने की कहते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और 10 लाख रुपये की चौथ भी मांगी।
इस संबंध में महिला ने संत देव मुरारी बापू, गौरव एवं सौरभ व दो अन्य के खिलाफ कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को देव मुरारी बापू ( Dev Murari Bapu )ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनका महिला से कोई वाद-विवाद नहीं है। महिला से कोई रुपया का लेन देन नही है। उनको न तो धमकाया है और ना कभी कोई गाली दी है। वे हिंदुत्व को लेकर काम कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें रोकना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पुलिस छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्म भूमि स्थान की शाही ईदगाह के लिए पदयात्रा को कमजोर करना चाहती है, यह मेरे साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र है। उन्होंने धमकी दी थी कि वे बुधवार दोपहर दो बजे आत्महत्या कर लेंगे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?