उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( Keshav Prasad Maurya ) के ट्वीट ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में गरमाहट ला दी है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया कि अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है मथुरा की तैयारी है। इसके बाद कई कयास लगने शुरू हो गए हैं।उनके इस ट्वीट को भाजपाइयों ने खूब शेयर भी किया।
मंगलवार को ही प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ( Keshav Prasad Maurya ) ने एक चैनल से हुई बातचीत में कहा था कि जिस प्रकार से अयोध्या में श्री राम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण से पूरी दुनिया के रामभक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई हे, उसी तरह वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के भव्य मंदिर के कॉरीडोर का निर्माण भी हो चुका है। ऐसे में छह अगस्त 2020 के बाद से हम जो नारा लगाते थे कि अयोध्या हुई हमारी, अब काशी-मथुरा की बारी वह नारा संपन्न होता नजर आ रहा है।उनके इस बयान के अगले दिन ही केशव मौर्य के ट्वीट ने सियासी गलियारे में खासी सुखिर्यां बटोर ली।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद से मथुरा जन्मभूमि प्रकरण जोर पकड़ रहा है। विगत वर्ष राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगदगुरु वासुदेवानंद सरस्वती ने भी कहा था कि पहले राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। राम मंदिर बनने के बाद काशी विश्वनाथ और मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए काम किया जाएगा। इसे कोई रोक नहीं सकता है।
यूपी में विधानसभा चुनाव को कुछ ही समय शेष है ऐसे में हिंदुत्व के एजेंडे को और मजबूत करने के लिए अब भाजपा ने नेता कार्य कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने मंदिर में मथुरा की तैयारी का जिक्र किया इसके बाद राजनीति में उथल-पुथल हो सकती है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का गरीबों को लूटने और अमीरों की जेब भरने का एजेंडा है। हमेशा अमीर वर्ग को फायदा पहुंचाने का काम किया है। आगामी चुनावों में कोई रथ यात्रा या नया मंत्र भाजपा की मदद करने वाला नहीं है।
अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है
मथुरा की तैयारी है #जय_श्रीराम #जय_शिव_शम्भू #जय_श्री_राधे_कृष्ण— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 1, 2021
मा0 उप-मुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 जी का ऐलान, ‘अयोध्या हमारी, अब काशी-मथुरा की बारी’@DyCMGoUP @UPGovt @uppwdofficial @uprnnltd @upsbc_ltd
विस्तृत खबर पढ़ें….https://t.co/mlFOFUNalq
— Office of Keshav Prasad Maurya (@OfficeOfKPM) December 1, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?