उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) शहर में कक्षा नौ की एक छात्रा प्रिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना जानकारी मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना के बाद नामजद आरोपी फरार बताए गए हैं। छात्रा के परिवार में कोहराम मचा है। छात्रा के परिजनों व इलाके के लोगों ने घटना पर आक्रोश करते हुए जाम लगा दिया। छात्रा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग परिवार के लोग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर व समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
हत्या की शिकार कासगंज ( Kasganj ) में तहसील रोड के एक कन्या इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा प्रिया हुई। बताया गया कि छात्रा अपने घर से सुबह नौ बजे विद्यालय में विज्ञान का पेपर देने गई थी। 12 बजे तक पेपर हुआ। उसके बाद वह अपनी तीन सहेलियों के साथ जैकी पुत्र श्यामबाबू निवासी मोहल्ला कोट बिलराम गेट पहुंची। जहां उसकी मारपीट कर गोली मारकर हत्या कर दी। गोली छात्रा की गर्दन के पास चेहरे की ओर लगी। मौके पर ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ही परिवार के लोग फरार हो गए। गोली चलने पर आस पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा के बैग से और स्कूल की ड्रेस से छात्रा की शिनाख्त की गई।
सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी अन्य लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश की स्थिति बन गई। आक्रोशितों ने बिलराम गेट चौराहे पर जाम लगाया। सीओ दीपकुमार पंत, इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज, एसओजी प्रभारी छोटे लाल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया और जाम खुलाया। जैकी पुत्र श्यामबाबू सहित तीन सहेली छात्राओं के खिलाफ हत्या की धाराओं में मृतक छात्रा के पिता ने मामला दर्ज कराया है। हत्या में प्रयुक्त की गई लाइसेंसी रायफल भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
इस घटना के बाद एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शीघ्र की आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। जांच पड़ताल में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि छात्रा की मृत्यु के मामले में उसके साथ मौजूद रहीं सहेलियों से पुलिस टीम ने पूछताछ की है। इस पूछताछ में सहेलियों ने बताया कि खेल खेल में कमरे की दीवार पर टंगी लोडेड रायफल का ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई जो रिया को लगी है। जिससे छात्रा की मौत होना बताया गया है, लेकिन अभी पुलिस सभी तथ्यों की जांच पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज का भी परीक्षण किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत की वजह गोली लगना है।
जनपद के थाना कोतवाली कासगंज क्षेत्रान्तर्गत एक छात्रा के शव मिलने के संबंध में घटना की जांच कर शीघ्र अनवारण हेतु SOG एवं स्थानीय पुलिस की टीमें गठित की गई है, प्रकरण के संबंध में #SP @kasganjpolice द्वारा दी गयी बाइट । pic.twitter.com/Gz8iGz5CmL
— KASGANJ POLICE (@kasganjpolice) December 2, 2021
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?