उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में सिकंदरा के पश्चिमपुरी स्थित बंशी विहार कालोनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवा कारोबारी( Young entrepreneur )का शव फंदे पर उनके ऑफिस में मिला। जबकि पास ही फर्श पर पत्नी की लाश थी। सूचना पाकर जब पुलिस पहुंची तो ऑफिस से 5 किमी दूर घर पर उनकी दो बेटियों की भी तबीयत बिगड़ने की जानकारी हुई। पुलिस वहां पहुंची तो एक बेटी की मौत हो चुकी थी। दूसरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें दंपति ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। लिखा, सभी प्रेम से रहिए, क्योंकि इस दुनिया से कोई कुछ लेकर नहीं जाएगा, जैसे मैं’।
मरने वालों में युवा कारोबारी( Young entrepreneur ) योगेश मिश्रा (35) पुत्र सुनहरी लाल मिश्रा और उनकी पत्नी प्रतीची मिश्रा हैं। उनकी दो बेटी आध्या और काव्या भी एक अन्य घर में मिली हैं। इनमें से पांच साल की काव्या की मृत्यु हो गई है। घटना की जानकारी कर्मचारी के ऑफिस आने पर हुई। जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो कर्मचारी और पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। उन्होंने आगरा (Agra) पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तब दंपती के शव मिले।
योगेश एटा (Etah ) जनपद, जमुनापुरा, थाना बागवाला के निवासी हैं।आगरा (Agra) में ऑनलाइन बैटरी-इनवर्टर का व्यापार करते थे। पश्चिमपुरी के बंसी बिहार में एक मकान में ऑफिस बना रखा था और मारुति स्टेट फेस-टू में हाल निवासी थे। उनकी आध्या और काव्या दो बेटियां हैं। काव्या की उम्र पांच वर्ष की है और आध्या की उम्र 11 वर्ष बताई गई है। शुक्रवार को पति-पत्नी के शव कार्यालय मिले और बच्चे घर पर मिले। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर पर बच्चों को कुछ खिलाया गया है। काव्या की मृत्यु हो चुकी है।
युवा कारोबारी( Young entrepreneur ) योगेश मिश्रा की बड़ी बेटी आव्या ने बताया कि गुरुवार को पापा-मम्मी, मैं और छोटी बहन काव्या साथ ही ऑफिस गए थे। वहां हमने साथ खाना खाया था। रात 8 बजे पापा हम दोनों बहनों को घर छोड़ने आए थे। 8.30 बजे वे फिर ऑफिस गए और रात 10 बजे लौटे। आव्या ने बताया कि वह रात को अपनी दादी सरोज मिश्रा के साथ सोई थी, जबकि छोटी बहन काव्या पापा के साथ दूसरे कमरे में सोई थी। सुबह साढे़ छह बजे पापा आफिस चले गए थे। सुबह नौ बजे जब वो जागी तो उसने बहन काव्या को देखा। उसके होंठ काले पड़े थे। इस पर उसने दादी व अन्य लोगों को बुलाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए ले गए थे। आव्या ने बताया कि मम्मी-पापा के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था।
योगेश मिश्रा ने घर से 5 किमी दूर बंशी विहार कॉलोनी में अपना ऑफिस बना रखा था। सुबह 9 बजे जब ऑफिस का कर्मचारी वहां पहुंचा तो उसने देखा कि योगेश का शव फंदे से लटका था। पत्नी प्रतिची की लाश भी वहीं फर्श पर पड़ी थी।योगेश के आफिस से पुलिस ने फाइल में एक चार पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें मौत का जिम्मेदारी उन्होंने खुद की बताई है।
बताया गया है कि योगेश कई दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में था। पूरे परिवार के साथ आत्महत्या की योजना पति-पत्नी ने मिलकर बनाई है।आगरा (Agra) पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है, उसके अंतिम पेज पर पति-पत्नी दोनों के साइन है। इतना ही नहीं आत्महत्या से पहले उन्होंने व्यवस्थित तरीके से सुसाइड नोट को एक फाइल में रखा। फाइल के ऊपर बड़ा पर्चा चिपकाया, जिस पर लिखा था सुसाइड नोट। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मां और बहन को संबोधित किया है और मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
थाना सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत घटित 03 व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना पर पुलिस बल व उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर, प्राप्त सुसाइड नोट एवं साक्ष्य संकलित करते हुए,मृतकों का पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही से संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/7zFzzvWdEj
— AGRA POLICE (@agrapolice) December 3, 2021


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत