रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin )ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की, दोनों देशों के नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में ये मुलाकात हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रूस का सहयोग मिला है। रक्षा क्षेत्र में पहले से ही सहयोग मिल रहा है और रणनीतिक साझेदारी मजबूत होती जा रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में दुनिया में कई मूलभूत परिवर्तन हुए हैं। कई प्रकार के भू-राजनीतिक समीकरण सामने आए हैं, लेकिन भारत और रूस की दोस्ती कायम रही। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और रूस के बीच संबंध वास्तव में अंतरराज्यीय मित्रता का एक अनूठा और विश्वसनीय मॉडल है। आर्थिक मोर्चे पर हम और मजबूत हुए हैं। रक्षा क्षेत्र में भी हम काफी आगे निकल चुके हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, भारत-रूस संबंधों की वृद्धि की गति में कोई बदलाव नहीं आया है। हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है।
वहीं, पुतिन( Vladimir Putin ) ने कहा कि हम भारत को एक महान शक्ति, एक मित्र राष्ट्र और समय की कसौटी पर खरे उतरने वाले मित्र के रूप में देखते हैं। दोनों देशों के बीच संबंध बढ़ रहे हैं और मैं भविष्य की ओर देख रहा हूं।
पीएम मोदी और व्लादीमीर पुतिन ( Vladimir Putin )के बीच दो साल बाद यह आमने-सामने की मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। इस दौरे में कई अहम रक्षा समझौते हो सकते हैं। दोनों देशों के बीच कुछ वक्त पहले हुआ एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का समझौता बेहद चर्चा में रहा है। अमेरिका ने इस समझौते को लेकर भारत पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी थी, हालांकि भारत इससे पीछे नहीं हटा ।
We perceive India as a great power, a friendly nation, and a time-tested friend. The relations between our nations are growing and I am looking into the future: Russian President Vladimir Putin in meeting with PM Narendra Modi in Delhi pic.twitter.com/Dr95gvWBsD
— ANI (@ANI) December 6, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?