अमेरिका (America ) में एक बड़ी कंपनी के भारतीय मूल सीईओ विशाल गर्ग ( CEO Vishal Garg ) ने एक झटके में 900 लोगों को नौकरी से निकाल दिया। इसके लिए कंपनी की ओर से कोई ईमेल या फोन नहीं किया गया, बल्कि सीईओ विशाल गर्ग ने जूम कॉल पर ही एक साथ ये बड़ी छंटनी कर दी। मामला ऑनलाइन हाउसिंग फाइनेंस सुविधा मुहैया कराने वाली अमेरिकी कंपनी बेटर डॉट कॉम का है।
कंपनी बेटर डॉट कॉम के सीईओ विशाल गर्ग ने बीते बुधवार को कंपनी के कर्मचारियों की जूम मीटिंग बुलाई थी,इसी में कर्मचारियों को काम पर न आने के लिए कह दिया गया। निकाले गए कर्मचारी कुल स्टाफ का 15% हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका सहित कई देशों में हॉलिडे सीजन शुरू होने वाला है। इससे ठीक पहले कंपनी ने इतनी बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों से किनारा कर लिया। हैरानी की बात यह भी है कि कंपनी ने इस फैसले के बारे में पहले से कोई जानकारी या चेतावनी नहीं दी थी। यह कंपनी फाइनेंस सेक्टर में काम करती है।
कंपनी के एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उसने कहा कि उसे महज तीन मिनट में ही पिंक स्लिप दे दी गई। यानी उसकी छुट्टी कर दी गई। Better.com के सीईओ विशाल गर्ग अपने कर्मचारियों को निकालने का फैसला इसी तरह लेते हैं।
वीडियो के मुताबिक, विशाल गर्ग ( Vishal Garg )ने बुधवार को हुई इस जूम कॉल के दौरान कर्मचारियों से कहा, “अगर आप इस कॉल से जुड़े हैं, तो आप उस बदकिस्मत ग्रुप के सदस्य हैं, जिसकी छंटनी की जा रही है। आपकी सेवा को यहां तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। यह तुरंत ही लागू होगा। गर्ग ने कर्मचारियों को चेतावनी देकर कहा कि वह एक बुरी खबर लेकर आए हैं।
उन्होंने कहा कि बाजार बदल गया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं। हमें जिंदा रहने के लिए इसके साथ ही चलना होगा। हम उम्मीद करते हैं मिशन को आगे भी बढ़ाएंगे। डेली मेल के मुताबिक, गर्ग की मॉर्गेज कंपनी को पिछले हफ्ते ही 75 करोड़ डॉलर की नकदी मिली थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?