महाराष्ट्र (Maharashtra ) के औरंगाबाद ( Aurangabad ) जिले में ऑनर किलिंग (honor Killing )का मामला सामने आया है। यहां रविवार को एक युवक ने अपनी मां की मदद से अपनी गर्भवती बहन का सिर काट दिया। पुलिस के अनुसार, लड़के ने कथित तौर पर अपनी 19 साल की बहन का सिर काट दिया। वह इस साल की शुरुआत में भाग गई थी। उसका सिर काटने के बाद युवक ने कथित तौर पर उसका सिर पड़ोसियों के सामने प्रदर्शित किया।
महाराष्ट्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली ऑनर किलिंग (honor Killing )में औरंगाबाद की वैजापुर तहसील में एक युवक ने मां के साथ मिलकर अपनी गर्भवती बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बयान के बाद उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। मां और बेटा दोनों बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज थे।
ऑनर किलिंग (honor Killing ) रविवार शाम को लाड़गांव शिवार गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम संकेत संजय मोटे (18) और महिला का नाम शोभा (40) है। दोनों ने मिलकर 19 साल की कीर्ति अविनाश थोरे की धारदार हथियार से हत्या की है। संकेत बहन से इतना नाराज था कि उसने बहन को जान से मारने के बाद उसका सिर धड़ से अलग किया। यही नहीं, वारदात के बाद भाई हाथ में खून से सना बहन का सिर थामे घर के बाहर आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि वह खत्म हो चुकी है।
बहन का सिर काटने के बाद लड़के ने पड़ोसियों को दिखाने के लिए सिर बाहर निकाला। उसने बहन के देवर पर भी हमला करने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल रहा। लड़की के पति ने शोर मचाया और पड़ोसियों से मदद मांगी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के भाई ने सरेंडर कर दिया और उसे उसकी मां के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?