राजस्थान ( Rajasthan ) के बाड़मेर (Barmer ) मेडिकल कॉलेज ( Barmer Medical College ) की एमबीबीएस स्टूडेंट सुनीता मीणा ने सोमवार देर रात गर्ल्स हॉस्टल में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुनीता ने सुसाइड नोट में अपने माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा है- पापा-मम्मी मुझे माफ करना। मैं आपके विश्वास पर खरा नहीं उतर पाई। आप अपना ध्यान रखना। Sorry मम्मी-पापा, मैं यह कदम उठा रही हूं।
सुनीता मीणा (19) परीक्षा को लेकर स्ट्रेस में थी। इसलिए उसने सोमवार शाम सुसाइड कर लिया। वह पढ़ाई को लेकर बहुत तनाव में रहा करती थी। दोस्तों, परिवार वालों के समझाने के बावजूद वह परेशान रहा करती थी। शुरुआती जांच में कुछ ऐसी ही जानकारी सामने आ रही है। 3 दिसंबर को ही वह अपने घर झुंझुनूं से बाड़मेर मेडिकल कॉलेज आई थी। उधर, मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पिता कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं।
मॉर्च्यूरी में पोस्टमॉर्टम के दौरान पिता कुछ संभल पाने की स्थिति में आए। बोले- ढाई बजे तो उसका (सुनीता) फोन आया ही था। बोल रही थी, पापा आप कैसे हैं? मैं बिल्कुल ठीक हूं। थोड़ा एग्जाम को लेकर चिंता थी। दो से तीन मिनट तक बात हुई। ऐसा कोई अहसास ही नहीं हुआ कि वो ऐसा भयानक कदम भी उठा सकती है। वो तो परिवार के हर सदस्य के बारे में पूछ रही थी। पता नहीं, इसका मतलब क्या था? क्या वो जानती थी कि कुछ घंटे बाद वह नहीं रहेगी। पता नहीं, ये क्या हो गया? सुनीता के परिजनों ने बताया कि वह शादी में झुंझुनूं आई ही थी। बहुत खुश थी। खूब एंजॉय किया।
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज ( Barmer Medical College ) के साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट के अनुसार सुनीता पढ़ाई में शुरू से ही इंटेलिजेंट थी। पहले अटेम्ट में उसका सिलेक्शन हो गया था। उसका भाई भी मणिपुर से MBBS कर रहा है। और भी बहनें हैं, जो भाई के साथ ही रहकर पढ़ाई कर रही हैं। पिता रेलवे में हैं। पोस्टिंग जोधपुर में है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?