मथुरा ( Mathura) जिले के वृंदावन (Vrindavan) में प्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ( Krishn Kanhai ) का बनाया गया चित्र जिसमें पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उकेरा गया है।
यह चित्र फ्रेम सहित 7/8 फुट का है, इसे 2020 के लॉकडाउन के समय में लगभग एक महीने के परिश्रम में तैयार किया गया। बता दें कि नरेन्द्र मोदी देश के पांचवें प्रधानमंत्री हैं, जिनका चित्र भी कृष्ण कन्हाई ने बनाया है।
कृष्ण कन्हाई ने सोमवार को यह चित्र प्रधानमंत्री मोदी को संसद भवन मे भेंट किया।चित्र को देखकर प्रधानमंत्री मोदी मंत्रमुग्ध हो गये। चित्र के बारे में प्रधानमंत्री ने जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने चित्र को देखकर कहा कि इसे ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के संग्रहालय अहमदाबाद में लगाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कृष्ण कन्हाई ( Krishn Kanhai ) ने अपनी कॉफी टेबल बुक भी भेंट की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनके द्वारा बनाईं सभी मुख्यमत्रियों के चित्रों को भी देखा है साथ में चाय पीने के साथ-साथ वृन्दावन की चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि वाराणसी और द्वारका की तरह वो वृंदावन के स्वरूप को भी निखारना चाहते हैं। कृष्ण कन्हाई ने जब वृंदावन आकर बिहारीजी के दर्शन का निमंत्रण दिया तो उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया। कृष्ण कन्हाई ने लगभग मिनट प्रधानमंत्री के साथ बिताये। कृष्ण कन्हाई के साथ संसाद हेमा मालिनी, कुसुम कन्हाई और उनके पुत्र अर्जुन कन्हाई भी थे।
चित्रकार कृष्ण कन्हाई ( Krishn Kanhai ) पिछले 44 सालों से कला साधना में रत हैं। 2004 में पद्मश्री सम्मान, 2009/10 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय कालीदास सम्मान तथा 2015 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती सम्मान सहित अनेक सम्मान से अलंकृत हुए हैं। चित्रकार का कहना है कि यह सब बांके बिहारी जी की कृपा, गुरु एवं पिता पद्मश्री कन्हाई जी का आशीर्वाद है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की गैलरी में लगी मुख्यमंत्रियों की पेंटिंग को भी पद्मश्री कृष्णा कन्हाई ने बनाया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?