वाराणसी (Varanasi) में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर नागेंद्र पांडेय (Prof Nagendra Pandey) को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही दो साल से रिक्त चल रहे अध्यक्ष और सदस्यों की सूची धर्मार्थ कार्य विभाग ने बुधवार की देर शाम जारी कर दी। काशी के विद्वानों को इसमें शामिल किया गया है। चयन की सूचना पर काशी के विद्वत समाज ने हर्ष जताया और बधाई दी है।
न्यास परिषद के अध्यक्ष पद पर नियुक्त प्रो. नागेंद्र पांडेय (Prof Nagendra Pandey) संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य हैं। वह सिद्धांत ज्योतिष एवं फलित ज्योतिष के विभागाध्यक्ष रह चुके हैं।अध्यक्ष के अलावा पांच अन्य सदस्य भी तीन वर्ष के लिए नियुक्त किये गये हैं। इनमें बीएचयू के पूर्व ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय, वैदिक विद्वान के. वेंकटरमण घनपाठी, ज्योतिषाचार्य दीपक मालवीय व पं. प्रसाद दीक्षित के अलावा गोपालगंज (बिहार) के प्रो. ब्रजभूषण ओझा शामिल हैं।
अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी पत्र के अनुसार अधिसूचना जारी होने के तारीख से न्यास परिषद( Shri Kashi Vishwanath Temple Trust ) के सदस्य पर तीन सालों के लिए नामांकन अधिसूचित किया गया है।दो साल से रिक्त चल रहे काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष और सदस्यों की सूची बुधवार को जारी कर दी गई।
जनवरी 2020 में कार्यकाल पूरा होने के बाद न्यास परिषद भंग हो गयी थी। तब से प्रशासक के तौर पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल कामकाज देख रहे थे। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय (Prof Nagendra Pandey) ज्योतिष के लोक कल्याणकारी पक्ष पर विशेष रूप से कार्य के लिए देशभर में जाने जाते हैं। 1976 से 2011 तक संस्कृत विवि में अध्यापन किया। प्रो. पांडेय यूपी संस्कृत संस्थान व ज्योतिष विज्ञान समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह संस्कृत भारती के प्रदेश संयोजक भी थे। प्रो.पांडेय की ज्योतिष पर 10 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?