मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के इंदौर (Indore) में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सात माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस जांच कर रही है कि ऐसी क्या वजह थी जिसके कारण दंपति ने यह कदम उठाया।
घटना इंदौर (Indore) के सिंगापुर ग्रीन व्यू में आयुष्मान अपार्टमेंट में रहने वाले 28 वर्षीय सूर्य प्रकाश उर्फ मोनू गुप्ता और उसकी पत्नी अंजली ने मंगलवार को जहर खा लिया । यहां मोनू गुप्ता अपनी पत्नी के साथ आयुष्मान अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते थे। मंगलवार को पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। दोनों बाहर आए और पड़ोसियों को बात बताई। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पति मोनू की मौत हो गई जबकि पत्नी अंजलि का इलाज चल रहा था। बुधवार को उसकी भी मौत हो गई।
इंदौर (Indore)पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में लिखा था कि जिंदगी में बहुत उलझन है। अब जीना नहीं चाहते, स्वेच्छा से जान दे रहे हैं। अंतिम संस्कार गांव में किया जाए। मोनू और अंजलि की इसी साल अप्रैल में शादी हुई ती। मोनू बैंक में काम करता था। घटना के एक दिन पहले दोनों परिवार से मिलने भी गए थे। पुलिस को आशंका है कि संभवतः कर्ज की वजह से दंपति ने ऐसा कदम उठाया होगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?