आगरा (Agra) में शुक्रवार को शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देकर लौट रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। आगरा (Agra) में एमजी रोड पर मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे अचानक एक सांड़ आ गया। इससे काफिले में शामिल गाड़ियों की रफ्तार थम गयी रास्ते में सांड़ आने के कारण मुख्यमंत्री योगी की गाड़ी समेत कई वाहनों की लेन भी बदली पड़ी। इस घटना से वहां तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए।
मुख्यमंत्री योगी ( Yogi Adityanath ) शुक्रवार दोपहर को तकरीबन 3:30 बजे आगरा पहुंचे थे। उन्होंने सरन नगर स्थित विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के आवास पर पहुंच कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पिता से मिले। उन्हें ढांढस बंधाया। 20 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ जाने के लिए खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान एमजी रोड पर उनकी फ्लीट के आगे सांड़ आ गया।
एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) की फ्लीट में शामिल पांच गाड़ियां गुजर चुकी थीं। छठी गाड़ी के आगे अचानक एक सांड़ आ गया। इसके पीछे मुख्यमंत्री का गाड़ी चल रही थी।
मुख्यमंत्री सरन नगर शुक्रवार दोपहर 3:36 बजे पहुंचे थे। मगर, उनके आगमन की तैयारी सुबह दस बजे से ही शुरू हो गई थी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और आईजी नचिकेता झा शहीद परिवार के घर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया। करीब 11 बजे भगवान टाकीज और नगला पदी की तरफ रास्ता रोक दिया गया।
कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के सरन नगर स्थित आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने शहीद विंग कमांडर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पिता को ढांढस बंधाया। परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी भारतवासी अपनी संवेदनाओं के साथ शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं।
मुख्यमंत्री ने एलान किया कि राज्य सरकार की ओर से शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक संस्था का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा। केंद्र और यूपी सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग शहीद के परिवार को दिया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, मेयर नवीन जैन मौजूद रहे।
आगरा में विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान जी के परिजनों से मिलकर सांत्वना प्रकट करते #UPCM श्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/OZ69AEU2nm
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 10, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?