राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार (Bihar ) के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव( Tejashwi Yadav ) की हरियाणा की रहने वाली क्रिश्चियन एलेक्सिस उर्फ राशेल गोडिन्हो के साथ शादी सुर्खियों में है। इस शादी से पहले सबसे ज्यादा चर्चा राशेल के क्रिश्चियन होने को लेकर थी, लेकिन अब एक और बात सामने आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बचपन की दोस्त से शादी करने के लिए तेजस्वी ( Tejashwi Yadav ) को उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मनाना पड़ा।राशेल ने शादी से पहले क्रिश्चियन धर्म छोड़कर हिंदू धर्म को कबूल किया है। इसके चलते उनका नाम भी बदल गया है। लालू परिवार में शामिल होने से पहले ही वे रेचल से राजेश्वरी यादव हो गई थीं। हालांकि इस बारे में लालू परिवार के किसी भी सदस्य ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
लालू और राबड़ी दोनों तेजस्वी ( Tejashwi Yadav ) की राशेल से शादी को लेकर खुश नहीं थे। दोनों की सहमति नहीं थी। इससे पहले लालू-राबड़ी ने सभी बच्चों की शादी यादव जाति में ही की है, लेकिन राशेल यादव जाति की ही नहीं हिंदू धर्म की भी नहीं थी। इसे लेकर भी परिवार में असहमति थी। माना जा रहा है कि इसका गलत राजनीतिक संदेश जाने का डर भी राजद सुप्रीमो को था।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक इन सब कारणों से ही लालू परिवार में शामिल होने के लिए राशेल को हिंदू धर्म कबूल करना पड़ा है। वह रेचल से राजेश्वरी यादव हो गई हैं। RJD के सीनियर नेताओं के मुताबिक, इससे लालू-राबड़ी की नाराजगी कम हुई है।
इस बीच इस शादी को लेकर लालू प्रसाद यादव के साले यानी तेजस्वी के मामा साधु यादव ने नाखुशी जताई है,गोपालगंज के पूर्व सांसद साधु यादव ने इसे लेकर कहा कि “उन्होंने दूसरे समुदाय की लड़की से शादी कर लालू प्रसाद के परिवार की छवि खराब की है। वह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कहलाने के लायक नहीं हैं।” साधु यादव ने कहा, “वह परिवार और पार्टी में मनमानी कर रहे हैं, वह हम पर शासन करना चाहते हैं।हम उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दे सकते, हम उनका बहिष्कार करेंगे. हम उन्हें सबक सिखाएंगे।
गुरुवार को हिन्दू रीति-रिवाज से हुई इस शादी में सिर्फ परिवार के ही लोग शामिल हुए। बड़े सियासत घराने की इस शादी में पार्टी के नेताओं को भी न्योता नहीं मिला था। बुधवार तक तो RJD के नेता और तेजस्वी के कई नजदीकी भी बोलने को तैयार नहीं थे। सिर्फ लालू की बेटी रोहिणी ने सोशल मीडिया पर भाई तेजस्वी को बधाई दी थी।
खबर है कि तेजस्वी की शादी में लालू प्रसाद खुद आने को तैयार नहीं थे। काफी मान-मनौव्वल के बाद राबड़ी के साथ वह शादी में पहुंचे। तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राशेल बचपन के दोस्त हैं। करीब 7 साल पहले दोनों एक-दूसरे के करीब आए।राशेल चंडीगढ़ के व्यवसायी की बेटी हैं और हरियाणा की रहने वाली हैं।
My beautiful family ??? pic.twitter.com/UJvTttgYt8
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) December 10, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?