देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन पर पूरा देश उनके निधन पर शोक मना रहा था, तो दूसरी तरफ कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसका मजाक उड़ा रहे थे। मुस्लिम कट्टरपंथियों की इन हरकतों से दुखी होकर मलयाली फिल्मों के डायरेक्टर अली अकबर( Ali Akbar )और उनकी पत्नी लुसीअम्मा ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया है।
फिल्ममेकर अली अकबर ( Ali Akbar )ने फेसबुक पर लाइव पर अपने और पत्नी के इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का ऐलान किया। उन्होंने अपना नाम बदलकर ‘रामसिम्हन’ रखने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की तरफ से ऐसी हरकत का विरोध सीनियर मुस्लिम नेताओं और इस्लामिक धर्मगुरुओं ने भी नहीं किया। देश के बहादुर बेटे का ऐसा अपमान स्वीकार्य नहीं है। अकबर ने यह भी कहा कि उनका इस्लाम से विश्वास उठ गया है
अली अकबर ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा, ‘मुझे जन्म के समय से ही जो चोला मिला था, उसे उतारकर फेंक रहा हूं। आज से मैं मुस्लिम नहीं हूं। मैं एक भारतीय हूं। मेरा यह संदेश उन लोगों के लिए है, जिन्होंने भारत के खिलाफ हंसते हुए स्माइली पोस्ट की है।’ अकबर की इस पोस्ट पर कई लोग उनका विरोध कर रहे हैं, तो कई उनका समर्थन भी कर रहे हैं।
लाइव वीडियो के अलावा एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में अली अकबर ( Ali Akbar )ने कहा था, ‘जनरल बिपिन रावत की मौत की खबर पर हंसने वाले अधिकतर लोग मुस्लिम थे। उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि जनरल रावत ने पाकिस्तान और साथ ही कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए थे। मैं ऐसे धर्म के साथ आगे नहीं जुड़ा रह सकता हूं।’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपनी बेटियों को धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं करेंगे और वह इसे उनकी पसंद पर छोड़ देंगे।
अली अकबर ने CDS बिपिन रावत के निधन पर एक लाइव वीडियो बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। उनके इस वीडियो पर कुछ कट्टरपंथी लोगों ने हंसने वाली इमोजी शेयर की थीं। कुछ लोगों ने CDS रावत की मौत का मजाक भी उड़ाया था।
निर्देशक ने कहा, ‘इस्लाम के सबसे ऊंचे धर्मगुरुओं और नेताओं ने भी देशद्रोहियों के इस तरह के कार्यों का विरोध नहीं किया है, जिन्होंने एक बहादुर सैन्य अधिकारी का अपमान किया है और वह इसी चीज को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। उनका अब धर्म से विश्वास उठ गया है।’ इसके आगे उन्होंने कहा कि आज मैं जन्म से मिले एक कपड़े को फेंक रहा हूं। आज से मैं मुसलमान नहीं हूं। मैं सिर्फ भारत का नागरिक हूं। मेरा ये फैसला उन लोगों को जवाब है, जिन्होंने भारत के खिलाफ इमोजी पोस्ट किए थे।’ अली अकबर ने अपने इस फेसबुक लाइफ में मुस्लिम यूजर्स को जमकर फटकार भी लगाई, जो बिपिन रावत के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। वहीं, अब कुछ लोग अली अकबर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अली के इस वीडियो के बाद फेसबुक ने उनके पोस्ट को नस्लीय बताकर उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद अली ने अपना नया फेसबुक अकाउंट बनाया और CDS की मौत पर मुस्कुराने वालों को दंडित करने और इस्लाम छोड़ने की बात कही।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?