मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारतीय हरनाज संधू ( Harnaaz Sandhu ) को मिला है। 21 साल बाद भारत की बेटी ने यह खिताब जीता है। हाल ही में चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने ‘मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021’ का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ही उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीतने के लिए जी-जान से मेहनत शुरू कर दी थी।
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत ने दो बार अपनी जगह बनाई है। हरनाज भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स हैं। साल 1994 में सुष्मिता सेन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, वह उन्होंने इस ताज को हासिल किया था। वहीं, साल 2000 में लारा दत्ता ने इस ताज पर अपना नाम दर्ज किया था।
70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में हुआ। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था लेकिन टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने जगह बनाई इसमें से एक भारत की हरनाज संधू ( Harnaaz Sandhu )भी रहीं। हालांकि दोनों साउथ अफ्रीका और Paraguay को पीछे छोड़ते हुए भारत की हरनाज संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम कर लिया। इस समारोह का हिस्सा बनने भारत से दिया मिर्जा भी पहुंचीं। उर्वशी रौतेला ने इस बार Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट को जज किया।
सभी टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आप दवाब का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी? इसपर हरनाज संधू ने जवाब दिया, आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है। बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें क्योंकि आप अपने जीवन के नेता हैं। इस जवाब के साथ ही हरनाज संधू से इस साल का मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया।
गुरदासपुर की रहने वाली हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं। 21 साल की हरनाज ( Harnaaz Sandhu )ने मॉडलिंग व कई पेजेंट में हिस्सा लेने और जीत हासिल करने के बावजूद भी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं। मॉडलिंग के साथ-साथ हरनाज एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं। हरनाज के पास दो पंजाबी फिल्म ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ हैं।
मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू आज दुनिया के लिए वो नाम बन गई हैं, जो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। लेकिन हरनाज कौर का मिस यूनिवर्स के क्राउन तक का सफर भी बेहद खास और प्रेरणा से ओतप्रोत रहा है।
हरनाज कौर पंजाब के गुरदासपुर ( Gurdaspur )जिले के एक गांव कोहाली की रहने वाली हैं, जिसकी आबादी सिर्फ 1400 के आसपास है और इतनी-सी आबादी के बीच से निकलकर पूरी दुनिया में अपना नाम चमकाना अपने आप में एक खास अहसास है, जिसे सिर्फ हरनाज ही महसूस कर सकती हैं। हरनाज का परिवार खेती किसानी से जुड़ा है। इन दिनों उनका परिवार मोहाली में रहता है। मां चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में गायनोकोलॉजिस्ट हैं।हरनाज की मां बताती हैं कि उनकी बेटी जज बनना चाहती है।
The new Miss Universe is…India!!!! #MISSUNIVERSE pic.twitter.com/DTiOKzTHl4
— Miss Universe (@MissUniverse) December 13, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?