आगरा (Agra) में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा( CTET ) के पेपर में सर्वर डाउन होने पर गुरुवार को हंगामा हो गया। ऑनलाइन परीक्षा आरकेजीम इंस्टीट्यूट में कराई जा रही थी। यहां पर परीक्षा के दौरान ही सर्वर डाउन हो गया। पहली पाली की परीक्षा का पेपर पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद छात्रों को बाहर निकल दिया गया। बाहर निकलते ही छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप था कि पेपर सब्मिट नहीं करने दिया गया। पेपर दोबारा कराने की बात कहकर बाहर निकल दिया गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने समझने का प्रयास किया, लेकिन छात्र और परिजन लिखित में लेने पर अड़ गए। कॉलेज प्रशासन के बात न करने पर जमकर विवाद हुआ। दूसरी पाली की भी परीक्षा नहीं हो सकी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर रामानंद चौहान ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा के लिए जिले में 11 केंद्र बनाए थे। पहली पाली की परीक्षा 10 केंद्रों पर ठीक से हुई, लेकिन आरकेजीएम इंस्टीट्यूट पर परीक्षा के दौरान सर्वर ठप होने के कारण सीबीएसई ने यहां की पहली पाली और अन्य केंद्रों पर दूसरी पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इसका कार्यक्रम दोबारा जारी किया जाएगा। बता दें सीटीईटी ( CTET ) 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेगी।
परीक्षार्थियों ने बताया कि सीटीईटी( CTET ) की पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक होनी थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक होनी थी। लेकिन सिकंदरा इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित आरकेजीएम इंस्टीट्यूट पर पहली पाली की परीक्षा के दौरान ही सर्वर एक दम से ठप हो गया और परीक्षार्थी अपने उत्तर आनलाइन दर्ज करने से चूक गए। इसके बाद उन्होंने विरोध दर्ज कराया, तो केंद्र संचालकों ने परीक्षा कोआर्डिनेटर से बात की।
वहीं दूसरी पाली में जिले में बनाए गए सभी 11 केंद्रों पर सर्वर की सुस्ती के कारण परीक्षा शुरू ही नहीं हो पाई, जबकि परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। इस कारण उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश नहीं दिया गया, न ही उन्हें कोई कारण बताया गया, जिस कारण उन्होंने हंगामा भी काटा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?