राजस्थान ( Rajasthan ) के कोटा ( Kota) शहर में सूदखोरों की अवैध वसूली और जालसाजी से परेशान व्यवसायी कुशलेश कुमार यादव ने जहर पीकर आत्महत्या करली।वह लीज पर होस्टल चलाता था। मरने से पहले सुसाइड नोट व्हाट्सएप ( WhatsApp )पर शेयर किया। पुलिस ने मृतक की बहन की रिपोर्ट के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
कोटा ( Kota) शहर के अंबेडकर कॉलोनी निवासी कुशलेश कुमार यादव होस्टल लीज पर लेता था। रिपोर्ट के अनुसार उसने मनोज शर्मा, मुकेश शर्मा के पास उसने एक मकान की फ़ाइल गिरवी रख 4 लाख रुपए दो प्रतिशत ब्याज हर महीने के हिसाब से उधार लिए थे। दिसंबर 2019 से ही ये लोग फाइल देने की एवज में 12 लाख की मांग करने लगे। इसे लेकर उसे और उसकी पत्नी को परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते कुशलेश ने ये कदम उठाया।
कुशलेश ने सुसाइड नोट व्हाट्सएप ( WhatsApp ) पर आत्महत्या की बात लिखकर कुछ लोगों को सेंड भी किया था। उसने लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार गोपाल लाल शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश शर्मा है जिन्होंने फर्जी तरीके से पुराने साइन किए हुए चेक से उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसमें इनका साथ आदेश जैन और अनिल बरतिया ने दिया। इनकी वजह से वह आत्महत्या कर रहा है।कोटा ( Kota) पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कर्जे की बात भी सामने आयी है। जांच पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?