कर्नाटक विधानसभा ( Karnataka Assembly ) के पूर्व स्पीकर और कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार (KR Ramesh Kumar ) ने गुरुवार को महिलाओं को लेकर जो शर्मनाक बयान दिया उसे लेकर देश भर में गुस्सा है। विपक्षी नेताओं ने उनके बयान को लेकर उन पर हमला बोला है और उनकी बर्खास्तगी की मांग की है।
स्मृति ईरानी, जया बच्चन और प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई महिला नेताओं ने इस पर नाराजगी जताई है। चतुर्वेदी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। दिल्ली की एक गैर सरकारी संस्था ने उनके बयान पर मुकद्मा तक दर्ज कराया है। पीपल अगेंस्ट रेप इन इंडिया संस्था की अगुआई करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने ट्वीट कर कहा है कि बेशर्म विधायक की यह टिप्पणी सामूहिक दुष्कर्म के नौ साल पूरे होने के दिन आई है।
भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ( Smriti Irani) ने कहा कि विधानसभा के अंदर कांग्रेस (Congress ) विधायक का दुष्कर्म पर दिया गया बयान बहुत ही शर्मनाक है। कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण की बात करने और ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के नारे से पहले विधायक को बर्खास्त करना चाहिए।
समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन ने कहा कि शर्मनाक व्यवहार और शर्मनाक कृत्य। पार्टी को ऐसे लोगों से निपटना चाहिए और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जब इस मानसिकता के लोग सदन में होंगे तो बदलाव कैसे आएगा? हमें ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देकर एक उदाहरण पेश करना होगा।
रमेश कुमार (KR Ramesh Kumar )के बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने कहा कि यह दुखद है कि महिलाओं सहित लोगों की भलाई के लिए विधानसभा में मौजूद एक जनप्रतिनिधि इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। वह संवेदनशील नहीं हैं और नहीं जानते हैं कि बलात्कार का महिलाओं पर क्या प्रभाव पड़ता है।
गैंगरेप पीड़िता ‘निर्भया’ की मां ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार (KR Ramesh Kumar )की खिंचाई की। रमेश कुमार ने यह कहकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया कि जब बलात्कार अपरिहार्य है, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो। इस पर निर्भया की मां ने कहा कि यह समाज पर अपमानजनक धब्बा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के इस विधायक को सस्पेंड किया जाए। कांग्रेस पार्टी इसे सस्पेंड करे। निर्भया की मां ने कहा कि विधायक की इस अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी से समाज में गलत मैसेज जाता है। विधायक के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनके जैसे लोगों की वजह से ही देश में बेटियों के खिलाफ अपराध होते हैं।
कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने कर्नाटक विधानसभा में चर्चा के दौरान बयान दिया कि कहावत है कि जब बलात्कार अपरिहार्य हो, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बिल्कुल उसी स्थिति में थे। कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने इस पर कार्रवाई करने की बजाय इस पर हंस दिया।
It is extremely shameful that inside Vidhan Sabha, a Congress leader has given a shameful statement about women that ‘one should enjoy while a woman gets raped’: Smriti Irani, Minister of Women and Child Development on Karnataka Congress MLA KR Ramesh Kumar’s ‘rape’ remark pic.twitter.com/NlWCx7FHfv
— ANI (@ANI) December 17, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?