मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के इंदौर (Indore) में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ शिंदे ( software engineer Saurabh
Shinde) ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।लव मैरिज होने के कारण दोनों परिवार से अलग रह रहे थे। वह कई महीनों से काम पर भी नहीं जा रहा था।
परिवार की बेरुखी के बाद भी इंजीनियर बेटे का प्यार परवान चढ़ा और लव मैरिज कर ली। शादी के पांच माह के अंदर ही प्यार में तकरार शुरू हो गई। अंतत: इंजीनियर पति ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली।
बेटे की मौत के बाद पिता ने बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बहू जया उस पर शक करती थी। उसे नौकरी पर भी जाने नहीं देती थी। इंदौर (Indore) पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा उसकी मौत कैसे हुई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।इंदौर (Indore) के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ शिंदे (SaurabhShinde) को जानकारी लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर कमरे को सील किया। सौरभ की शादी 5 माह पूर्व जया से हुई थी। लव मैरिज होने के कारण दोनों परिवार से अलग रह रहे थे।
सौरभ के पिता सुभाष शिंदे का आरोप था कि युवती जया और सौरभ ने 19 जुलाई 2021 को लव मैरिज की थी। लड़की पक्ष को कई बार शादी के लिए इंतजार करने की बात कही थी, लेकिन लड़की के परिवार वाले नहीं माने। इसके बाद सौरभ और जया ने शादी कर ली। वह दोनों ही द्वारकापुरी इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। घटना के बाद पिता सुभाष के पास पुत्र सौरभ का फोन आया था। उन्होंने बताया कि फोन पर वह इस बात का जिक्र कर रहा था कि उसकी तबीयत खराब हो रही है। उन्होंने फोन पर यह कहा कि उन्हें लोकेशन नहीं मालूम है। वह सौरभ के पास कैसे पहुंचेंगे। कुछ देर बाद मकान मालिक से बात होने पर सुभाष ने सौरभ को अस्पताल ले जाने के बात भी कही।
सुभाष शिंदे ने बताया कि सौरभ और जया शादी के बाद परिवार से अलग हो गए थे। सौरभ गुजरात की हिताची कंपनी में काम करता था, लेकिन 8 माह से बेरोजगार था। सुभाष ने आरोप लगाया कि जया उनके बेटे सौरभ पर शक करती थी। उसे नौकरी पर जाने नहीं देती थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?