आगरा (Agra)में थाना नाई की मंडी के सुभाष पार्क स्थित अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर ( Agrawal Diagnostic’s Ct scan)में शुक्रवार शाम को साढ़े तीन साल के दिव्यांश की सीटी स्कैन (Ct scan) के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद डॉक्टर सेंटर बंद कर भाग गया। परिजनों और अन्य लोगों ने बच्चे की मौत पर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की बात कह कर लोगों को शांत कराया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आगरा (Agra)पुलिस के अनुसार धनौली के रहने वाले विनोद कुमार का बेटा दिव्यांश छत से गिर गया था। इससे उसके चोट लगी थी। वह शाम पांच बजे उसे नामनेर स्थित एसआर हॉस्पिटल में लेकर आए थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने शाम को उसको सीटी स्कैन (Ct scan) के लिए भेज दिया। इस पर सुभाष पार्क स्थित डॉ नीरज अग्रवाल के सेंटर पर लेकर आए थे।
यहां पर दिव्यांश को इंजेक्शन लगाए गए। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सेंटर के कर्मचारियों ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वह बच्चे को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। मगर, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन उसे लेकर सिटी स्कैन(Ct scan) करने वाले डॉक्टर के पास आए। मगर, सेंटर पर ताला लगा हुआ था।
बाद में परिजनों ने अपने परिचितों को जानकारी दी। इसके बाद वह सेंटर पर आ गए और हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मृतक बच्चे के चाचा योगेश कुमार की तहरीर पर डॉक्टर नीरज अग्रवाल, उनके कर्मचारी और एसआर हॉस्पिटल के डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही से मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
परिजनों के पास बच्चे के सीटी स्कैन के दौरान की वीडियो भी हैं, जिसमें वह बातचीत कर रहा है। खा पी भी रहा है। यह परिजनों ने पुलिस को भी दिखाएं हैं। सेंटर के संचालक सहित अन्य फरार हैं। आरोप है कि गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने की वजह से बच्चे की मौत हुई है। एसआर हॉस्पिटल में भी उपचार नहीं किया। उनका बच्चा खेल रहा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?