काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन विश्वविद्यालय में छह दिन रहे और बिना कार्यभार ग्रहण किए 15 दिसंबर की रात बाबतपुर एयरपोर्ट से गांधीनगर लौट गए।
बीएचयू ( BHU) में कुलपति ( Vice-Chancellor ) पद पर नियुक्ति के एक माह बाद भी प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ( Prof.Sudhir Kumar Jain ) ने कार्यभार ग्रहण नही किया हैं।
आठ महीने से बीएचयू ( BHU) में बिना स्थायी कुलपति के कामकाज चल रहा है।आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार जैन को शिक्षा मंत्रालय ने 13 नवंबर को बीएचयू ( BHU)का कुलपति नियुक्त किया था। इसके बाद से लोग उनके कार्यभार ग्रहण करने का इंतजार कर रहे हैं।
नियुक्ति के 28 दिन बाद वह विश्वविद्यालय पहुंचे थे। सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर, सेंट्रल हिंदू स्कूल का दौरा करने के बाद एलडी गेस्ट हाउस में संकाय प्रमुख, निदेशकों, अधिकारियों, शिक्षकों संग बैठक भी की। केंद्रीय कार्यालय में इंस्टीट्यूट आफ एमिनेंस के सदस्यों के साथ भी बैठक की। वह काशी के घाटों पर भी गए।
फिर बिना कार्यभार ग्रहण किए 15 दिसंबर की रात बाबतपुर एयरपोर्ट से बुधवार रात 10 बजे की फ्लाइट से वापस चले गए। विश्वविद्यालय के प्रभारी वीसी के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अब प्रो. सुधीर जैन कार्यभार ग्रहण करने बीएचयू( BHU)कब आएंगे, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
बीएचयू में नवनियुक्त कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन के कार्यभार ग्रहण न करने पर एनएसयूआई ने सवाल उठाए हैं।एनएसयूआई की बीएचयू इकाई ने एक खुला पत्र जारी करते हुए कार्यभार न ग्रहण करने को महामना का अपमान बताया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?