पंजाब (Punjab) के कपूरथला( Kapurthala )में निजामपुर मोड़ गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की बेअदबी के आरोप में पकड़े गए दिल्ली के युवक की भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में रविवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी। अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (Golden Temple ) में बेअदबी का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि पंजाब में एक और बेअदबी की घटना सामने आ गई ।
हत्या के लिए गुरूद्वारे से ही इसकी अनाउंसमैंट की गई कि सब शस्त्र लेकर आ जाएं। जिसके बाद भीड़ ने अंदर घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। इस युवक को रविवार सुबह ही ग्रामीणों ने बेअदबी के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ से पुलिस का टकराव हो गया।
मौके पर जुटी भीड़ से लाउडस्पीकर पर अपील की गई कि सब अपने हथियार लेकर अंदर आ जाएं। इसके बाद भारी भीड़ खिड़की तोड़कर उस कमरे के अंदर घुस गई, जहां आरोपी युवक को रखा गया था। इसके बाद भीड़ ने युवक को मार डाला।ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया।
जिस वक्त यह वाकया हुआ, उस समय कपूरथला ( Kapurthala )जिले के एसएसपी एचपीएस खख भारी पुलिस फोर्स के साथ गेट के बाहर ही खड़े थे। इस घटना से अब पंजाब में पुलिस की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं कि उनकी मौजूदगी में इस तरह की वारदात हो गई।
ग्रामीणों ने कहा कि यह युवक दिल्ली से आया है। पूछताछ में युवक ने ही उन्हें बताया कि उसे पैसे देकर बेअदबी करने के लिए भेजा गया है। इसके अलावा वह अपने बारे में कुछ और नहीं बता रहा है। वह अपना नाम भी नहीं बता रहा है। उसके गले में कुछ आईडी कार्ड जरूर मिले हैं। जरूर यह कोई साजिश रची गई है। ग्रामीणों ने बार-बार युवक को सिख परंपरा के मुताबिक सजा देने की बात कही।
कपूरथला ( Kapurthala ) में भीड़ के हाथों मारा गया युवक बेअदबी नहीं बल्कि चोरी करने आया था। पंजाब पुलिस ने यह खुलासा किया है। कपूरथला के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि युवक चोरी करने आया था। बेअदबी की कोशिश हुई ही नहीं। इसलिए जिन लोगों ने युवक को मारा है, उनके खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया जाएगा।
युवक की हत्या के बाद एसएसपी खख ने कहा कि यहां आकर हमें पता चला कि निजामपुर मोड़ पर बने गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा अमरदीप सिंह ने रविवार सुबह 4 बजे आकर इसे देखा। गुरुद्वारे में बाहरी राज्यों के दो सेवादार भी रखे गए हैं। जब उन्होंने चेक किया तो देखा कि चोरी के लिए आया युवक बाहरी व्यक्ति है। उन्होंने अपने सेवादारों को कहकर उस युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर पूछताछ की गई।
एसएसपी ने कहा कि वह मौके पर पहुंचे और देखा कि गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब ऊपर की मंजिल पर हैं। नीचे रहने के लिए कमरे बने हुए हैं। इस युवक को भी उन्होंने नीचे के कमरे में बंद कर रखा था। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई थी। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधकों से दोबारा पूछताछ की तो बताया कि आरोपी युवक ने जो जैकेट पहनी हुई थी, वह उनके सेवादारों की थी। शायद वह जैकेट चोरी करके ले जा रहा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?