मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) ने रविवार को मथुरा ( Mathura) के रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तंज कसते हुए कहा कि आयकर के छापों से सपा परेशान हो रही है। इस पर मैंने एक व्यक्ति से पूछा कि यह सब क्यों हो रहा है तो उन्होंने कहा कि आपको पता नहीं चोर की दाढ़ी में तिनका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल साल में किसी की संपत्ति 200 गुना बढ़ जाएगी। क्या कोई सोच सकता था, लेकिन समाजवादी पार्टी सरकार में यह सब देखने को मिला।
मुख्यमंत्री योगी (Yogi Adityanath )ने कहा कि पहले काशी, अयोध्या और मथुरा का नाम लेने से विपक्षी डरते थे। केवल टोपी पहनने की होड़ लगी रहती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महादेव की पूजा के बाद श्रमिकों का सम्मान किया। दुनिया में भारत का लोहा मनवाया। इससे पहले किसी पीएम ने यह नहीं किया। प्रधानमंत्री स्वच्छता कर्मियों के पैर धोकर सम्मान कर रहे हैं।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले कि कोसी का दंगा कोई भूला नहीं है। जवाहर बाग में क्या होता था। याद करिये। हमारी सरकार में पौने पांच वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ। जो व्यापारी भगाए गए वो वापस आए। आज कोई व्यापारी या हिंदू पलायन नहीं करता। पलायन माफिया का हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी (Yogi Adityanath ) ने सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि हमने जो कहा वो पूरा किया। भेदभाव नहीं किया। सभी को विद्युत कनेक्शन दिए। विकास सबका, तुष्टीकरण किसी का नहीं किया। विधवा महिला व वृद्धावस्था को पेंशन एक हजार रुपये किए। गरीबों को निशुल्क राशन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा किपरित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। मथुरा की धरती यही प्रेरणा देती है।
कल इनकम टैक्स के छापे पड़ रहे थे और समाजवादी पार्टी को पीड़ा हो रही थी…#JanVishwasYatra pic.twitter.com/2HZwDHsNYv
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 19, 2021
आज 19 दिसंबर को 19वीं बार भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि पर आकर श्री वृंदावन बिहारी लाल जी का दर्शन-पूजन कर @BJP4UP की #JanVishwasYatra का शुभारंभ किया।
यह यात्रा केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकास यात्रा को जन-विश्वास में बदलने व जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लेने हेतु है। pic.twitter.com/5AySoS1oxr
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 19, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?