चेन्नई (Chennai) के पूनमल्ली इलाके की रहने वाली 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने यौन शोषण का शिकार होने के बाद आत्महत्या कर ली। अपनी जान देने से पहले नाबालिग किशोरी ने तीन पत्र भी लिखे। भावुक कर देने वाले पत्र में उसने अपने अकेलेपन, उत्पीड़न के खिलाफ अपनी लड़ाई के बारे में लिखा है। यह भी बताया है कि जब वह तनाव के इस दौर से गुजर रही थी तब न तो उसका स्कूल और न ही घर सुरक्षित साबित हुआ।
चेन्नई (Chennai) पुलिस को उसके लिखे तीन पेज का सुसाइड नोट मृतका के घ
र से मिला है और पुलिस इसी के जरिए मामले की जांच कर रही है। किशोरी एक सरकारी स्कूल की छात्रा थी। नोट में उसने लिखा है कि सुरक्षित जगहें केवल दो हैं… मां की कोख और कब्र। उसके माता-पिता का कहना है कि पहले छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। वहां एक शिक्षक के बेटे ने उसका उत्पीड़न किया था। तब वह नौवीं कक्षा में थी। इसके बाद उसका एडमिशन सरकारी स्कूल में कराया था।
चेन्नई (Chennai) से सटे मांकडू इलाके की 17 वर्षीय छात्रा पूनमल्ली के सरकारी गर्ल्स 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी. कल दोपहर अपनी मां के साथ घर पर मौजूद छात्रा ने अचानक अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
छात्रा के माता-पिता ने कहा, “हमारी बेटी एक निजी स्कूल में जाती थी। उस निजी स्कूल के शिक्षक के बेटे ने मेरी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए और फांसी दी जानी चाहिए ।
छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि स्कूल सुरक्षित नहीं हैं। टीचर्स पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से मैं न पढ़ पा रही हूं और न ही सो पा रही हूं। हर मां-बाप को अपने बच्चों और लड़कों को सिखाना चाहिए कि लड़कियों का सम्मान करें। सुसाइड नोट के आखिर में छात्रा ने अपने रिश्तेदारों और टीचर का जिक्र करते हुए लिखा- और यौन उत्पीड़न बंद करो। जस्टिस फॉर मी।
बताया गया है कि चेन्नई के मनकट में 11वीं कक्षा के छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस 3 लोगों की जांच कर रही है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन और पत्र जब्त कर लिया है और जांच कर रही है। पुलिस 17 साल के लड़के समेत 3 युवकों को हिरासत ले लिया है।
तमिलनाडु में बीते कुछ हफ्तों में सेक्शुअल हैरेसमेंट की वजह से चार लड़कियांआत्महत्या कर चुकी हैं। इनमें दो मामलों में टीचर ही आरोपी थे। इस तरह की घटनाएं लगातार होने पर राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा था कि जब भी किसी की जान जाती है तो मुझे बहुत तकलीफ होती है। इस तरह के कदम उठाने की जगह पीड़ितों को आरोपियों की शिकायत दर्ज कर उन्हें सजा दिलानी चाहिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?