काशी में विश्वनाथ गलियारे के कायाकल्प का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने रविवार को कहा कि अयोध्या और काशी के बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र मथुरा को भी भव्य मंदिर मिलने की उम्मीद है। इसके लिए उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का हवाला दिया।उन्होंने कहा, मथुरा में भी ऐसा ही होगा।”
हेमा मालिनी (Hema Malini)ने रविवार को इंदौर (Indore) में संवाददाताओं से कहा कि राम जन्मभूमि और काशी के जीर्णोद्धार के बाद स्वाभाविक रूप से मथुरा ( Mathura) भी काफी महत्वपूर्ण है। यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आई भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि वह सोमवार को काशी जा रही हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि प्यार और स्नेह के प्रतीक भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की सांसद होने के नाते, मैं कहूंगी कि एक भव्य मंदिर होना चाहिए। एक मंदिर पहले से ही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह इसे नया रूप दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ का कायाकल्प और पुनर्विकास बहुत कठिन था। यह मोदी जी की दूरदर्शिता को दर्शाता है। अयोध्या और काशी के बाद मथुरा में भी उनके निर्वाचन क्षेत्र मथुरा को भी भव्य मंदिर मिलेगा।
#WATCH | Being the MP of Mathura, which is the birthplace of Lord Krishna, I will say that there should be a grand temple. A temple is already there and can be beautified like Modi Ji developed Kashi Vishwanath corridor: BJP MP Hema Malini in Indore (19.12.2021) pic.twitter.com/91N7jeiw8d
— ANI (@ANI) December 20, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?