बॉलीवुड ( Bollywood) के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन( Aishwarya Rai Bachchan ) सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पूछताछ के लिए हाजिर हुईं। यहां ऐश्वर्या से हुई साढ़े पांच घंटे पूछताछ चली है. ये पूछताछ अब खत्म हो चुकी है। ईडी ने उन्हें पनामा पेपर्स केस में नोटिस जारी कर पेश होने को कहा था। इससे पहले भी उन्हें नोटिस जारी किया गया था, लेकिन दो बार उन्होंने पेशी से छूट मांग ली थी।
एजेंसी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट ऐक्ट के तहत ऐश्वर्या का बयान दर्ज किया है।इसी बीच समाजवादी पार्टी की सांसद और ऐश्वर्या राय की सास जया बच्चन राज्यसभा में भड़क गईं। उन्होंने सरकार से कहा कि मैं आपको श्राप देती हूं। आपके बुरे दिन शुरू होने वाले हैं।दुनियाभर में चर्चित पनामा पेपर्स मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय दिल्ली के लोकनायक भवन में ईडी के सामने पेश होने पहुंचीं। सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारी ऐश्वर्या के लिए सवालों की लिस्ट पहले ही तैयार कर चुके हैं। उनसे करीब 5 घंटे से पूछताछ चली है। ऐश्वर्या के ईडी दफ्तर पहुंचने से पहले ही उस पर सियासत शुरू हो गई। ईडी की कार्रवाई को चुनावी चश्मे से देखा जाने लगा। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि जया बच्चन समाजवादी पार्टी की सांसद हैं इसलिए उन पर ईडी ने समन भेजा है।
दरअसल, पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इनमें नेता, अभिनेता, खिलाड़ी, बिजनेसमैन हर वर्ग के प्रमुख लोगों के नाम हैं। इन लोगों पर टैक्स की हेराफेरी का आरोप है, जिसको लेकर टैक्स अथॉरिटी जांच में जुटी है।
पनामा पेपर्स मामले की लंबे समय से जांच चल रही है। ईडी के अधिकारी देश की कई बड़ी हस्तियों को जांच में शामिल कर चुके हैं। इसी कड़ी में एक महीने पहले अभिषेक बच्चन भी ईडी कार्यालय में पहुंचे थे। वे कुछ दस्तावेज भी ईडी अधिकारियों को सौंपे चुके हैं। यही नहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जल्दी ही अमिताभ बच्चन से भी इस मामले में एजेंसी पूछताछ कर सकती है।
पनामा पेपर लीक मामले में सोमवार को एक तरफ बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी के सामने पेश होना पड़ा तो वहीं दूसरी तरफ सोमवार को ही राज्यसभा में ऐश्वर्या राय की सास यानि कि जया बच्चन का गुस्सा फूट पड़ा। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने संसद में अपना आपा खो दिया और उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत जल्द उनकी सरकार के बुरे दिन शुरू होने वाले हैं।
#WATCH दिल्ली: ऐश्वर्या राय बच्चन प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय से रवाना हुईं। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें पनामा पेपर्स से संबंधित मामले में तलब किया था। pic.twitter.com/ZTdTELGXXZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2021


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा