आज वृंदावन (Vrindavan) के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple )में उमड़ी भीड़ की जो तस्वीरें सामने आयी है उसने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोकने से की कागजी योजनाओं की पोल खोल दी है। बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। लोगों से एहतियात बरतने के साथ कोविड प्रोटोकॉल पालन करने की अपील की जा रही है, लेकिन मथुरा के वृंदावन में न तो अपील का असर दिखाई दे रहा है और न ही ओमिक्रॉन का डर। तीर्थनगरी के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
शनिवार को प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple )में ठाकुरजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह तक नहीं बची। संक्रमण से बचाव के लिए उचित शारीरिक दूरी तो दूर की बात है, ज्यादातर श्रद्धालु बिना मास्क के दिखाई दिए। यह हाल तब है जब एक दिन पहले ही मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन ने वनवे व्यवस्था कर बैरिकेडिंग कर दी थी।
नववर्ष तक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग कर वनवे व्यवस्था लागू कर दी है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple )के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर के गेट नंबर दो, तीन और पांच से प्रवेश और एक व चार से निकासी दी जाएगी। वहीं मंदिर के बाहर गलियों में भी बैरीकेड लगाए गए हैं, जिससे लोग एक मार्ग से ही मंदिर में प्रवेश कर सकें।
मंदिर प्रबंधक ने यह भी कहा था कि कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। लेकिन मंदिर प्रबंधन की अपील का श्रद्धालुओं पर कोई असर दिखाई नहीं दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?