पू
र्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) शनिवार को उनके पैतृक गांव बटेश्वर पहुंचे। उन्होंने यहां 230 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में शुरू हुई योजनाओं को गिनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के इस पावन धाम को बेहतरीन तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेगी। उन्होंने अटल जी के नाम पर सरकार ‘बटेश्वर धाम’ में एक म्यूजियम भी बनाएगी। ‘अटल म्यूजियम’ में अटल जी के बचपन से लेकर उनके पूर्वजों की कथा का चित्रण होगा।
इस दौरान योगी (Yogi Adityanath ) ने समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मख्यमंत्री अखिलेश यादव का बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कुछ लोग पांच वर्षों से सत्ता से बाहर हैं, फिर भी आयकर के छापों में घरों से दो-दो सौ करोड़ रुपये मिल रहे हैं। यह पैसा कहां से आया ? उन्होंने कहा कि रुपये खेत और खलिहानों में उगते नहीं है। अगर खेतों में रुपये उगते तो हमारे सांसद राजकुमार चाहर के पास सबसे ज्यादा पैसा होता है। क्योंकि वह भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं।
योगी ने कहा कि इतना पैसा मिलने का मतलब, जब वो लोग सत्ता में थे तब उन्होंने खूब लूट-खसोट की। संस्कृति विद्यालयों का पैसा कब्रिस्तान में लगा दिेया। यह पैसा पांच साल की सरकार के दौरान जनता से लूटा हुआ धन है।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव जैसे – जैसे पास आ रहे हैं, वैसे – वैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा मंडल के दौरों में तेजी आती जा रही है। आये दिन मुख्यमंत्री आगरा मंडल में आयोजित अपनी अनौपचारिक चुनावी सभाओं में पिछली सरकारों, खासकर अखिलेश सरकार पर निशाना साधते नजर आते हैं।
एक स्थानीय निवासी का कहना था कि पांच वर्ष का शासनकाल बीतने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) को बटेश्वर की याद आई है क्योंकि अब वोट मांगने का समय आ रहा है। जब योगी वाजपेयीजी के अस्थिकलश के साथ 2018 में बटेश्वर आये थे, तब यहाँ की दुर्दशा देखकर गए थे, और चुनाव नजदीक आने पर करोड़ों की घोषणाएं कर रहे हैं ताकि दुबारा चुन कर आ सकें। लेकिन जनता अब इन नेताओं के ललचाने वाले भाषणों में फंसने वाली नहीं है और सोच समझ कर ही वोट देगी।
ये दो सौ करोड़ रुपये जो मिल रहे हैं न ? ये सब गरीब का अन्न है… pic.twitter.com/VO8l3bwELW
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 25, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?