बॉलीवुड ( Bollywood) एक्ट्रेस सनी लियोन ( Sunny Leone ) के गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ पर मध्य प्रदेश में भी बवाल मच गया है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को सनी लियोनी से माफी मांगने को कहा। इसके बाद म्यूजिक जेबल सारेगामा ने तीन दिन में ‘मधुबन में राधिका नाचे’ बोल हटाने की बात कही है। कहा गया है कि 3 दिन में गाने के लीरिक्स और नाम बदल दिया जाएगा। बदला हुआ गाना सभी प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया जाएगा। म्यूजिक लेबल सारेगामा ने यह ऑफिशियल स्टेटमेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया है।
मध्य प्रदेश (मप्र) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को ट्वीट में लिखा है कि कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं। ‘मधुबन में राधिका नाचे’ ऐसा ही कुत्सित प्रयास है। मैं सनी लियोन ( Sunny Leone ) व शारिब तोशी को हिदायत दे रहा हूं कि समझें और संभलें। अगर तीन दिन में दोनों ने माफी मांगकर गाना नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे।
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा था कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार सनी लियोनी के नए गाने पर विधि विशेषज्ञों से परामर्श ले रही है। 3 दिन के अंदर यदि सनी लियोनी गाने को लेकर माफी नहीं मांगती हैं और यूट्यूब से गाना नहीं हटाया जाता है तो सरकार सनी और शारिब तोशी के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
बता दें कि सनी लियोन ( Sunny Leone ) के ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाने को सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। ये पार्टी सॉन्ग है, जिसे सनी लियोनी ( Sunny Leone ) पर फिल्माया गया है। ये गाना साल 1960 की फिल्म ‘कोहिनूर’ में मोहम्मद रफी के गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ पर आधारित है। कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने इस गाने को आवाज दी है। सनी ने इस गाने का जमकर प्रमोशन भी किया, लेकिन गाना विवादों में फंस गया। 22 दिसंबर को उनका यह गाना रिलीज हुआ था। उत्तर प्रदेश के मथुरा के साधु-संत भी इस गाने के वीडियो पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं।
New Song Alert ? Party Vibes only with #Madhuban!
Watch here: https://t.co/XdE2BuXlfn
#SunnyLeone #NewSong pic.twitter.com/azjBQGScEW
— sunnyleone (@SunnyLeone) December 22, 2021
कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं। ‘मधुबन में राधिका नाचे’ ऐसा ही कुत्सित प्रयास है। मैं सनी लियोनी जी व शारिब तोशी जी को हिदायत दे रहा हूं कि समझें और संभलें। अगर तीन दिन में दोनों ने माफी माँगकर गाना नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे। pic.twitter.com/9DbgQV4cuy
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 26, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?