पटना,(Patna ) के ज्वैलरी शोरूम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला कंकड़बाग में ओल्ड बाइपास का है। जिस युवक की हत्या हुई, उसका नाम मनीष कुमार है। हत्या एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में चल रहे ऑर्टिफिशियल ज्वैलरी शॉप के अंदर की गई है। आंखों के सामने हुई पति की हत्या से पत्नी बदहवास है। वारदात रविवार रात की है। वहीं, स्टाफ सचिन कुमार के सिर पर पिस्टल के बट से मार कर उसे घायल कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से अपराधी फरार हो गए। मनीष पटना,(Patna ) में अगमकुआं थाना के तहत कुम्हरार इलाके का रहने वाला था। कंकड़बाग में ज्वेल कार्ट नाम की ज्वैलरी शॉप में मनीष की पत्नी खुशबू जॉब करती है। हर रोज की तरह मनीष अपनी वाइफ को घर ले जाने के लिए खुद आया था। दरअसल, खुशबू अपने पति मनीष के साथ घर जाने के लिए बाहर निकल रही थी। इसी बीच पिस्टल और चाकू से लैस 2 अपराधी शोरूम में घुसे। इसी दौरान किसी काम से खुशबू वापस शोरूम में गई। अपराधियों ने उसे कब्जे में ले लिया।
दोनों अपराधी वहां लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। बाहर खड़े मनीष को जब इस बात का एहसास हुआ तो वो वाइफ को बचाने अंदर गया। इसी बीच अपराधियों को लगा कि वो फंस जाएंगे तो पिस्टल निकाल कर सीधे मनीष को गोली मार दी। गोली उसके जबड़े में लगी। गंभीर हालत में उसे राजेंद्र नगर के प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मौके पर जांच करने पहुंचे पटना,(Patna ) एएसपी सदर संदीप सिंह ने शोरूम में लूट की पुष्टि की है। यह लूट कितने की है? इसका आंकलन अभी नहीं हो पाया है। शोरूम में लगे CCTV को खंगाला जा रहा है। सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार भी खुद वारदात स्थल पर जांच करने पहुंच गए हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत