हरियाणा (Haryana ) के अंबाला -दिल्ली हाईवे (Ambala-Delhi Highway)पर सोमवार सुबह बड़े हादसे में 5 लोगों की जान चली गई और 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही 3 टूरिस्ट डीलक्स बसें तड़के 3 बजे आपस में टकरा गईं। हादसा हीलिंग टच अस्पताल के पास हुआ। लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर बस में फंसी सवारियों को बड़ी जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला।
हादसे के वक्त सभी सवारियां सो रही थीं। सबसे आगे चल रही बस के अचानक रुकते ही पीछे की दोनों बसें उससे टकरा गईं। हालांकि तीनों ही बसें अंबाला -दिल्ली हाईवे (Ambala-Delhi Highway) के किनारे चल रही थीं।
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। यात्री बसों से बाहर हाईवे पर गए। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने उन्हें किनारे करते हुए ट्रैफिक को रोका। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सड़कों पर बैग और जूते चप्पल पड़े हुए थे।
अंबाला -दिल्ली हाईवे (Ambala-Delhi Highway) पर हुए हादसे में बसों में सवार 44 वर्षीय मीना देवी निवासी छत्तीसगढ़, 21 वर्षीय राहुल निवासी झारखंड, 53 वर्षीय रोहित निवासी छत्तीसगढ़, 22 वर्षीय प्रदीप निवासी खुशी नगर उत्तर प्रदेश सहित एक अन्य की मौत हो गई। मृतकों के शवों को अंबाला शहर की मॉर्चुरी में रखवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
तीनों बसें टूरिस्ट बसें थीं। पुलिस की मानें तो इसमें बैठे यात्री कटरा जम्मू से दिल्ली जा रहे थे। अंबाला पहुंचने पर तीनों बसें एक दूसरे से टकरा गईं। इससे हादसा हो गया। वहीं अंदेशा जताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से भी हादसा हो सकता है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत