उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के नए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) होंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। वह अभी तक केंद्र में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव के पद पर तैनात थे।
खास बात यह है कि रिटायरमेंट से दो दिन पहले केंद्र सरकार ने प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दी है। उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार भी दिया गया है।
आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन के अध्यक्ष भी हैं। उनकी नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है।आईएएस मिश्रा दो दिन बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार मिलेगा।यूपी में फरवरी मार्च में होने वाले चुनाव को देखते हुए उनकी नियुक्ति काफी अहम हो जाती है।
1984 बैच के यूपी कैडर के IAS अफसर दुर्गा शंकर मिश्र (Durga Shankar Mishra) केंद्र में आवास विभाग में अर्बन सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे। बता दें कि इस विभाग के अंतर्गत जितनी भी नगरीय सुविधाएं होती हैं, मेट्रो रेल, नगर विकास विभाग ये सब उन्ही के अंडर में आता है।
जानकारी के मुताबिक, दुर्गा शंकर मिश्र को अपने कार्यकाल के दौरान देश में कई जगह मेट्रो रेल शुरू कराने का भी श्रेय जाता है। कानपुर मेट्रो सेवा भी उन्हीं के रहते स्वीकृति मिली और चली भी। कल यानी मंगलवार को पीएम मोदी ने कानपुर वासियों को मेट्रो की सौगात दी थी पीएम मोदी और सीएम योगी ने मेट्रो की यात्रा भी की थी। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। दुर्गाशंकर मिश्र आगरा समेत कई जनपदों के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। बता दें कि 1985 बैच के आईएएस अधिकारी राजेन्द्र कुमार तिवारी मौजूदा समय में प्रदेश के मुख्य सचिव के तौर पर तैनात हैं। वे 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं।
Housing and Urban Affairs Secretary Durga Shankar Mishra repatriated to Uttar Pradesh cadre to become next chief secretary of the state pic.twitter.com/uly06Aa18M
— ANI (@ANI) December 29, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?