मथुरा ( Mathura) के थाना गोवर्धन क्षेत्र के एक आश्रम में विदेशी नागरिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यूक्रेन( Ukraine) निवासी विदेशी नागरिक का परिक्रमा मार्ग स्थित एक आश्रम में फांसी के फंदा पर लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मथुरा ( Mathura) पुलिस ने घटना स्थल से मृतक का लैपटॉप वीजा, पासपोर्ट और मोबाइल फोन आदि दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। विदेशी युवक दोस्त के साथ ब्रज भ्रमण पर आया था। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि विदेशी नागरिक आलेक जेंडर के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें अपने अंतिम संस्कार ब्रज में करने के लिए लिखा है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को यूक्रेन ( Ukraine)निवासी 30 वर्षीय आलेक जेंडर का शव कमरे में बनी खिड़की के पास कुंडी से लटका हुआ था।
आलेक जेंडर 30 निवासी यूक्रेन( Ukraine)दो माह पूर्व अपने दोस्त ब्रजसुन्दर दास निवासी यूक्रेन के साथ ब्रज भ्रमण पर गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित गोविंद कुंड आया था। वहां श्रीराधामदन मोहन दास मंदिर में रहने लगा। दोस्त ब्रजसुंदर दास 11 दिसंबर को यूक्रेन चला गया। आलेक जेंडर श्रीराधा मदन मोहन मंदिर के एक कमरे में रह रहा था। दूसरे कमरे में विदेशी नागरिक सनातन दास व ब्रजसुन्दरी दासी निवासी रसियन निवास कर रहे थे। बुधवार को आलेक जेंडर कमरे से बाहर नहीं निकले तो इसकी जानकारी सनातन दास ने मंदिर के महंत जानकी दास को दी। जानकी दास ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एलआईयू की टीम ने घटना स्थल से वीजा पासपोर्ट एक लैपटॉप मोबाइल फोन सहित अन्य दस्तावेज बरामद कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मंदिर के महंत जानकी दास ने बताया कि विदेशी नागरिक आलेक जेंडर दो माह पूर्व अपने दोस्त ब्रज सुंदर दास के साथ यहां आया था। ब्रज सुंदर दास यूक्रेन ( Ukraine)चला गया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?