बिहार (Bihar ) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य का अगले मुख्य सचिव के नाम पर मुहर लगा दी है। गुरुवार की शाम को जारी हुई अधिसूचना के अनुसार आईएएस अधिकारी और विकास आयुक्त आमिर सुबहानी (Amir Subhani) बिहार प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे। इसके साथ ही वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद को विकास आयुक्त का पद दिया गया है।
वर्तमान मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। त्रिपुरारि का दो बार कार्यकाल विस्तार किया जा चुका है। अगले मुख्य सचिव के लिए सुबहानी के नाम पर चर्चा पहले से हो रही थी। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सुबहानी (Amir Subhani) नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं और लंबे समय तक उनके कार्यकाल में गृह विभाग के प्रधान सचिव रहे हैं।
मूल रूप से सिवान जिले के रहने वाले आमिर सुबहानी (Amir Subhani) को इससे पहले नीतीश कुमार ने राज्य के विकास आयुक्त के पद पर नियुक्त किया था। इसके साथ ही उन्हें बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया था। सुबहानी की छवि विवाद रहित और तेज गति से काम करने वाले अधिकारी की रही है।सुबहानी 10 साल से ज्यादा समय तक गृह सचिव के पद पर तैनात रहे हैं। सुबहानी मूल रूप से सीवान के रहने वाले हैं।आमिर सुबहानी की खूबी यह रही है कि उनका नाम कभी किसी विवाद में नहीं रहा है।
1987-batch IAS officer Amir Subhani appointed the new Chief Secretary of Bihar
— ANI (@ANI) December 30, 2021
आमिर सुबहानी होंगे बिहार राज्य के नए मुख्य सचिव


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?