उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की एटा जेल( Etah jail )में कोरोना संक्रमण फैल गया है,शुक्रवार को एक साथ पांच बंदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि अवागढ़ थाने में तैनात एक होमगार्ड भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये सभी लोग अवागढ़ से भेजे गए एक बंदी के संपर्क में रहे थे, जो तीन दिन पहले संक्रमित पाया गया। जिले में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या सात हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद डीएम और सीएमओ ने जेल पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को परखा। निरुद्ध बंदियों और कैदियों का शत प्रतिशत टीकाकरण और जांच कराने के निर्देश दिए।
अवागढ़ थाने से एटा जिला कारागार ( Etah jail )भेजा गया एक बंदी 28 दिसंबर को पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद बंदी की बैरक में रह रहे अन्य सभी बंदियों तथा अवागढ़ थाना स्टाफ की सैंपलिंग कराई गई। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पांच बंदी संक्रमित मिले। वहीं अवागढ़ थाने से बंदी को लेकर आना वाला होमगार्ड भी पॉजिटिव आया है।
इसके साथ ही जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या सात हो गई है। जेल में कोरोना के पांच केस मिलने के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल और सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी जिला कारागार ( Etah jail )पहुंचे। जेल अधीक्षक अमित चौधरी से कोविड संक्रमण को लेकर की गई व्यवस्थाओं एवं टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कोविड संक्रमित पाए गए बंदियों को जेल में ही आइसोलेट किया गया है। डीएम व सीएमओ ने बंदियों से वार्ता कर खानपान, स्वास्थ्य के बारे में भी पूछताछ की।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शुक्रवार को छह नए केस पाए गए हैं। इनके संपर्क में आए सभी लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। संक्रमित लोगों को आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?