मुंबई के व्यापारी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश( Madhya Pradesh ) के बुरहानपुर (Burhanpur ) में बस स्टैंड स्थित लॉज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब 17 दिन पहले भी उसने यहीं आकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
तब उसने परिजन को वीडियो कॉल कर कहा था कि उसने हाथ की नस काट ली है। तब उसने परिजन को लॉॅज का नाम नहीं बताया था, लेकिन सूचना पर करीब 10 मिनट में ही पुलिस ने उसे ढूंढ लिया था। एक बार फिर वह बुरहानपुर पहुंचा और दूसरी लॉज में कमरा किराए पर लिया। कमरे के अंदर जाली से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
मुंबई का व्यापारी विकास उपाध्याय 17 दिन पहले बुरहानपुर ( Burhanpur ) जिले के मेट्रो लॉज में रुका था। तब उसने अपने हाथ की नस काटकर परिवार को वीडियो कॉलिंग कर दिखाया था। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम ने तुरंत लॉज खंगालते हुए विकास उपाध्याय को मेट्रो लॉज से लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
17 दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती मुंबई का व्यापारी विकास उपाध्याय कुछ भी बताने से इनकार करता रहा। जब उससे पूछा गया कि क्या पारिवारिक कारणों के कारण ऐसा किया गया है तब भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना देर रात की करीब एक बजे की है।
कुछ दिन उपचार करने के बाद वह वापस बुरहानपुर ( Burhanpur )आया। इस बार वह 25 दिसंबर से बस स्टैंड की सवेरा लॉज में रुका हुआ था। 31 दिसंबर की सुबह जब देर तक वह नहीं उठा तो लॉज संचालक मोहम्मद यासीन ने उसे फोन लगाया। जब उसने फोन नहीं उठाया तो संचालक ने रोशनदान से झांककर देखा। विकास उपाध्याय रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत