Thursday, June 25, 2026

Accident, INDIA, Jammu & Kashmir, News, PM Narendra Modi, Religion

माता वैष्णो देवी यात्रा में भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, 14 गंभीर रूप से घायल,यात्रा दोबारा शुरू

12 dead in stampede at Mata Vaishno Devi shrine in Katra, J&K

12 dead in stampede at Mata Vaishno Devi shrine in Katra, J&Kसाल के पहले दिन    के कटड़ा स्थित  )   में बेहद दुखद दुर्घटना हुई है। मंदिर परिसर में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्‍हें नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश और दिल्ली के हैं। यह हादसा गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुआ।

कटरा के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉ. गोपाल दत्त ने बताया कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। हताहतों की सही संख्या अभी पता नहीं है।

अभी कितने लोग घायल हुए हैं यह भी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि भगदड़ बीती रात 2 और 3 बजे के बीच मची। इस हादसे के बाद  माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi temple ) यात्रा दोबारा शुरू हुई जिसमें हजारों लोग दोबारा देखे जा सकते हैं।

माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi temple ) भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शोक संतप्‍त परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबर- 01991-234804, 01991-234804; PCR रियासी- 9622856295, DC दफ्तर रियासी केंट्रोल रूम नंबर- 01991-245763, 9419839557 पर कॉल करके मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

शुरुआती खबरों के अनुसार, श्रद्धालुओं के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। उनमें धक्का-मुक्की हो गई इससे भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। एक श्रद्धालु ने बताया कि भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। निकलने के लिए कोई रास्ता ही नहीं था।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उधर, हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जब कोरोना के कारण 25 हजार श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति थी तो बेतहाशा भीड़ कैसे पहुंच गई। इस लापरवाही का आखिर जिम्मेदार कौन हैं।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels