Wednesday, June 24, 2026

Crime, INDIA, News, Religion, States, Tamil Nadu

Tamil Nadu :तमिलनाडु के तंजावुर में एक व्यक्ति के बैंक लॉकर से 500 करोड़ रुपये मूल्य का पन्ने से बना ‘शिवलिंग’ पुलिस ने किया जब्त

Tamil Nadu Police seize an emerald 'Shivalinga' worth Rs 500 crore from a bank locker in Thanjavur

Tamil Nadu Police seize an emerald 'Shivalinga' worth Rs 500 crore from a bank locker in Thanjavur (  ) की सीआईडी पुलिस ने तंजावुर ( Thanjavur) में एक व्यक्ति के बैंक लॉकर से 500 करोड़ रुपये मूल्य का पन्ने से बना शिवलिंग( ‘Shivalinga’)बरामद किया। इस कार्रवाई के बाद एडीजीपी जयंत मुरली ने शुक्रवार को चेन्नई में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि तंजावुर( Thanjavur) के एक घर में पन्ने से बना शिवलिंग रखा हुआ है जिसके बाद हमने वहां छापेमारी कर शख्स के बैंक लॉकर से बरामद कर लिया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर राजाराम और पी अशोक नटराजन के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने गुरुवार को तंजावुर के अरुलानंद नगर के 7वें चौराहे पर एक घर की तलाशी ली।

उन्होंने घर पर करीब 80 साल के एन ए समियप्पन के बेटे एन एस अरुण से पूछताछ की। अरुण ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने तंजावुर ( Thanjavur)में एक बैंक लॉकर में एक प्राचीन पन्ना लिंगम रखा है और उसके बाद उसे जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया।

शिवलिंग ( ‘Shivalinga’)का वजन 530 ग्राम और ऊंचाई 8 सेंटीमीटर थी। हालांकि अरुण ने खुद को इस बात से अनभिज्ञ होने का दावा किया कि उसके पिता समियप्पन को प्राचीन वस्तु कैसे और कहां से मिली। एडीजीपी ने कहा कि रत्नविदों ने मूर्ति की कीमत 500 करोड़ रुपये आंकी है। हमने धर्मपुरम अधीनम जैसे संरक्षकों के साथ सत्यापित किया है जिन्होंने इसकी मूल होने की पुष्टि की है। हमें वैज्ञानिक विश्लेषण करना होगा और उस मंदिर की पहचान करनी होगी जिससे यह संबंधित है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह शिवलिंग ( ‘Shivalinga’)2016 में नागपट्टिनम जिले के थिरुकुवलाई में  (  ) से गायब हो गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सम्यप्पन जांच में सहयोग कर रहा है और वे उसकी पृष्ठभूमि के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।शिवलिंग को  कुंभकोणम कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels