उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कहां से चुनाव लड़ेंगे यह पार्टी तय करेगी। योगी ने दावा किया कि भाजपा इस बार भी 300 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने चुनाव समय पर कराए जाने का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के एलान का फैसला आयोग करना है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो अपनी सरकार में बिजली ही नहीं देते वे मुफ्त बिजली क्या देंगे?
शनिवार रात अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी (Yogi Adityanath )ने विधानसभा चुनाव में उतरने का एलान करते हुए कहा कि पिछली बार भाजपा सपा सरकार की नाकामियों के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरी थी। इस बार वह अपनी सरकार की उपलब्धियों के साथ चुनावी मोर्चे पर डटे हैं। यह पूछे जाने पर कि भाजपा के सामने चुनाव जीतने के साथ-साथ 300 पार पहुंचने की चुनौती भी है? योगी ने कहा कि इस बार भी भाजपा 300 पार पहुंचेगी। पार्टी को सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछली बार जो भी वादे किए थे वह सभी सभी पूरे कर चुकी है और इसी के दम पर चुनाव मैदान में उतर रही है। मथुरा को लेकर हुए सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि जैसे वाराणसी में काशी विश्वनाथ और अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर को लेकर काम चल रहा है उसी तरह मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के लिए काम हो रहा है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली तथा किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली के एलान को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) ने ने कहा कि सपा शासनकाल में 75 में सिर्फ चार जिलों को बिजली मिलती थी। हमारी सरकार सभी 75 जिलों में बिजली दे रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग बिजली ही नहीं देते थे वह मुफ्त बिजली कहां से देंगे? छुट्टा जानवरों की समस्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार ने इसके लिए बेहतर प्रबंधन किया है।
कोविड और ओमिक्रॉन संक्रमण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वायरस कमजोर पड़ रहा है। इससे लोगों को घबराने या भयभीत होने की जरूरत नहीं है। अलबत्ता लोगों को सतर्कता व सावधानी जरूर बरतनी होगी जिससे संक्रमण पर पूरी तौर पर नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने कहा कि रात्रि कर्फ्यू लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए लागू किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?