उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में धनौली क्षेत्र में नाला निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। धरना के 81वें दिन धरने पर बैठी एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
आगरा (Agra) में मलपुरा के सिरौली मार्ग पर आरसीसी रोड और नाला निर्माण की मांग बहुत समय से चली आ रही थी। 13 अक्टूबर को यहां सावित्री देवी के नेतृत्व में महिलाएं और पुरुष धरने पर बैठ गए। रास्ते में ही पंडाल बनाकर महिलाएं धरने पर बैठी हैं। विकास नगर निवासी 65 वर्षीय रानी भी यहां धरने पर बैठी थीं। शनिवार रात 11 बजे धरना स्थल पर बने पंडाल में रानी देवी अन्य महिलाओं के साथ पंडाल में सोई थीं। सुबह छह बजे महिलाएं जाग गईं। मगर, रानी देवी नहीं उठीं। महिलाओं ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद देखा तो उनकी सांसें बंद थीं। सावित्री देवी ने बताया कि प्रशासन की बेरुखी के कारण रानी देवी की जान गई है। 13 अक्टूबर से आरसीसी रोड और नाला निर्माण को लेकर धरना चल रहा है।
इसी के तहत अभी तक धरना चल रहा है। धरना स्थल पर करीब दस महिलाएं रात में भी पंडाल में सोती थीं। आशंका है कि ठंड के कारण रानी देवी की जान चली गई। उनके पति का देहांत हो चुका है। बेटे के साथ वह रहती थीं। गांव के विकास के लिए वे भी धरने में शामिल हुई थीं। धरना स्थल पर महिला की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों में आक्रोश है।आगरा (Agra) पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।
आगरा (Agra) प्रशासन ने बुधवार को आरसीसी रोड का निर्माण तो शुरू करा दिया, लेकिन नाला निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ है। नाला निर्माण होने तक महिलाओं ने धरने पर बैठने का एलान किया था। इसी के तहत अभी तक धरना चल रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?