जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में कुपवाड़ा ( Kupwara ) के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा ( LoC ) पार करके भारत में घुसने की कोशिश करने वाले पाकिस्तानी सैनिक( Pakistani soldier ) को भारतीय जवानों ने गोलियों से भून दिया। रविवार को भारतीय सेना ने शनिवार शाम हुई घुसपैठ की इस कोशिश की जानकारी मीडिया को दी है। सेना के एक सीनियर अफसर ने कहा- घुसपैठिए की पहचान मोहम्मद शब्बीर मलिक के तौर पर हुई है। मरने वाला पाकिस्तानी सैनिक की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) का है।
बता दें कि पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) पहले भी भारतीय सीमा में घुसकर हमला करने की कोशिश करती रही है।
मेजर जनरल एएस पंढारकर ने कहा- हमें जैसे ही घुसपैठ का पता चला हमने घुसपैठिए को मार गिराया। पाकिस्तान की तरफ से की गई यह हरकत इस साल फरवरी में किए गए सीजफायर समझौते का पूरी तरह उल्लंघन है।
मृतक के पास से एके-47 रायफल, कुछ दूसरे हथियार और 7 हैंड ग्रेनेड भी मिले। भारत ने हॉटलाइन के जरिए पाकिस्तान से अपने सैनिक( Pakistani soldier ) की लाश ले जाने के लिए कहा है। पाकिस्तानी सेना ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पंढारकर ने बताया- शनिवार शाम को LAC के पास पाकिस्तानी इलाके में एक आदमी को हथियार के साथ नोटिस किया गया। इसके बाद लगातार इसके मूवमेंट को मॉनिटर किया गया और जब इसने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की तो इसे मार गिराया गया। छानबीन के दौरान पाकिस्तानी सैनिक( Pakistani soldier )के पास से पाकिस्तानी ID कार्ड और कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट मिला है। इस घटना से पता चलता है कि पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा पर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।
Pakistani national killed by Army while trying to infiltrate into Kashmir in Kupwara district: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) January 2, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?