माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi ) यात्रा के लिए अब ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य होगी। ऑफलाइन पर्ची सिस्टम को बंद कर दिया गया है। यात्रियों की लोकेशन ट्रैक करने के लिए रेडियो तरंगों पर आधारित आरएफआईडी ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने समेत भीड़ प्रबंधन के अन्य उपाय किए जाएंगे।ऑनलाइन बुकिंग को 100 फीसद व्यावहारिक बनाने को कहा गया है।
श्री माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi temple )भवन के पास भगदड़ से हुए हादसे के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में रविवार माता वैष्णो देवी, श्राइन बोर्ड की बैठक में यह अहम फैसले लिए गए। राजभवन में हुई विशेष बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार को तत्काल सभी फैसलों पर अमल के निर्देश दिए गए।
बोर्ड ( Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board )ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार को प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सौ फीसदी ऑनलाइन बुकिंग से यात्रा, यात्रा मार्ग खासकर भवन क्षेत्र में भीड़ न होने देने और भवन पर प्रवेश व श्रद्धालुओं के बाहर निकलने के लिए अलग-अलग रास्तों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बोर्ड के अध्यक्ष उपराज्यपाल ने कहा कि आरएफआईडी ट्रैकिंग सिस्टम को फौरन प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह लेने को भी कहा।
श्राइन बोर्ड की बैठक में चर्चा के दौरान एलजी ने तमाम पहलुओं पर संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा भवन का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। बैठक में भगदड़ की घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को तेजी से अंजाम देकर कई जिंदगियां बचाने की सराहना की गई।
Chaired a meeting of SMVD Shrine Board. Several decisions have been taken to ensure safety of pilgrims. Besides Rs 10 lakh announced as an ex-gratia, additional amount of Rs 5 lakh to be given to the NoK of the pilgrims who lost their lives in the unfortunate tragic incident. pic.twitter.com/BgOsKVLeDu
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) January 2, 2022
Directions issued for physical and systematic improvements wherever required after critical examination, augmentation of infrastructure, online booking to be made 100%.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) January 2, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?