उत्तर प्रदेश( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) शहर में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के राकेश नगर में रविवार रात को खुलेआम युवा व्यवसायी धर्मवीर (32) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले डंडों से प्रहार किए, बाद में गर्दन, सीने और पेट में चाकू मारे। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से दहशत में आए मोहल्ले के लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
आगरा( AGRA) शहर में नरायच निवासी धर्मवीर की घर में ही परचून की दुकान है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि धर्मवीर रात तकरीबन आठ बजे घर से सामान लेने निकला था। इसके बाद घर वापस आ रहा था। राकेश नगर भगेना वाली गली में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। पहले डंडों से पीटा, इसके बाद चाकू से हमला किया। गर्दन, सीने और पेट में चाकू मारे। इससे धर्मवीर लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद भी आरोपी चाकू मारते रहे। उसकी मौत होेने के बाद ही हमलावर भागे।जिस समय हत्या हुई, तब कुछ लोग घरों से देख रहे थे। मगर, डर की वजह से कोई घरों से बाहर नहीं आया।
सूचना पर पीआरवी पहुंच गई। मोहल्ले में धर्मवीर का शव पड़ा हुआ था। बाद में थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय फोर्स के साथ पहुंच गए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी आ गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। मगर, कोई हत्याकांड के बारे में नहीं बता पा रहा था। धर्मवीर की पत्नी कंचन है। डेढ़ साल की बेटी स्वीटी है। पांच बहन, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। दो भाई और हैं।
एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि घटना के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्राथमिक पूछताछ में दो लोगों के नाम सामने आए हैं। मृतक के शरीर पर चार जगह चाकू से वार के निशान नजर आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
आगरा( AGRA)पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि पुलिस को फोन अंडे बेचने वाले युवक ने किया था। बताया था कि चार-पांच युवक ठेले पर आए थे। वह अंडे खाने के बाद जाने लगे। रुपये मांगने पर चाकू निकाल लिया। इस पर वो दूर भाग गया। उसने पुलिस को सूचना दी। धर्मवीर निकलकर जा रहा था। उसने युवकों को रोका था। वह उसे खींचकर गली में ले गए। धर्मवीर पर चाकू से हमला बोला। मौके पर पुलिस पहुंची तो धर्मवीर की लाश मिली। विक्रेता ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घटित हत्या की सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम एवं उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर, 03 टीमों का गठन कर, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही वैधानिक कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/is8fzTuaAo
— AGRA POLICE (@agrapolice) January 2, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?