दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद सीएम ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। जिसे देखते हुए घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करें। इसके साथ ही अपना परीक्षण करवाएं।
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कल यानी सोमवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया था।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा किये गये इस ट्वीट पर लोग लगातार प्रतिक्रया दे रहे हैं।कोई उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है तो कोई तस्वीर शेयर करके उनके संपर्क में आये लोगों के बारे में बता रहा है। जिन तस्वीरों को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं उनमें सीएम केजरीवाल बिना मास्क लगाए नजर आ रहे हैं।
जिन तस्वीरों को ट्विटर पर साझा किया जा रहा है, वह एक से दो दिन पहले सीएम केजरीवाल की चंडीगढ की रैलियों की हैं। इसमें वह बिना मास्क लगाए दिख रहे हैं। लोग मजे लेते हुए लिख रहे हैं कि सीएम ने अपील की है कि जो उनके संपर्क में आए हैं, वे कोरोना जांच करवा लें, लेकिन तस्वीरों में देखा जाए तो सीएम बिना मास्क के हजारों की भीड़ के बीच में दिख रहे हैं।
बता दें, सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,099 नए मामले सामने आए थे, जोकि रविवार के मुकाबले 28 फीसदी अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर बढ़कर 6.46 फीसदी रही।
कोरोना संक्रमण को लेकर एक बार फिर दिल्ली के अस्पताल हॉट स्पॉट बनने लगे हैं। बीते कुछ दिन में ही एक के बाद एक पांच बड़े अस्पतालों में कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सफदरजंग अस्पताल में 23, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 15, आरएमएल में 11, एम्स के ट्रामा सेंटर में छह और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के चार रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इन पांचों को मिलाकर दिल्ली में करीब 59 डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इन अस्पतालों में करीब 80 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट आना बाकी है।
I have tested positive for Covid. Mild symptoms. Have isolated myself at home. Those who came in touch wid me in last few days, kindly isolate urself and get urself tested
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 4, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?