राजस्थान ( Rajasthan ) के भीलवाड़ा ( Bhilwara ) जिले में कांग्रेस नेता पार्षद वर्षा दरयानी मंगलवार शाम को गांधी सागर में कूदकर आत्महत्या कर ली। वर्षा दरयानी के गांधी सागर में कूदते ही आसपास में मौजूद लोगों ने भीमगंज थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं, लोगों ने वर्षा को निकालने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस शव को मोर्चरी में रखवाया है।
वहीं, कांग्रेस नेता की मौत की खबर सुनने के बाद मौके पर भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। नगर परिषद सभापति राकेश पाठक और अन्य पार्षद भी मौके पर पहुंच गए, इस बीच वर्षा का पति और बेटा भी मौके पर पहुंच गया।
पुलिस फिलहाल पार्षद के आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा मृतका पिछले लम्बे समय से बीमार चल रही थी।भीलवाड़ा ( Bhilwara ) पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे शास्त्री नगर निवासी वर्षा दरयानी ने गांधी सागर झील पर पहुंची। जो झील के किनारे खड़ी हो गई। फिर अचानक पानी में कूद गई। मौके पर मौजूद लोग उन्हें बचाते इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी।आपको बता दें कि वर्षा दरयानी वार्ड नंबर 42 से कांग्रेस की पार्षद थीं और वर्षा दरयानी के पति जितेंद्र दरयानी भी पूर्व पार्षद हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत