प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 सितंबर 2021 को अलीगढ़ के जिस विश्वविद्यालय की नींव रखी, उस राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ (Aligarh ) के पहले कुलपति के तौर पर प्रो. चंद्रशेखर( Prof. Chandrashekhar) ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
प्रो. चन्द्रशेखर को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय और अलीगढ़ राज्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, वित्ताधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कराया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. चन्द्रशेखर ( Prof. Chandrashekhar) ने कहा कि उनके राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के सपने का साकार करने का अवसर है। शिक्षा मंत्रालय, राजभवन और शासन के अनुरुप कार्य करेंगे। विश्वविद्यालय से पढ़ने वाले छात्र देश को समृद्ध बनाने के लिए कार्य करेंगे। अभी विश्वविद्यालय में रहते हुए कार्य करेंगे। विश्वविद्यालय में जल्द ही सभी संस्थाओं का गठन किया जाएगा। उनका आगरा कॉलेज विधि संकाय के शिक्षकों ने स्वागत किया।
प्रो. चन्द्रशेखर दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के विधि संकाय के अध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्रोफेसर चंद्रशेखर ( Prof. Chandrashekhar) जौनपुर के श्रीपालपुर गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 1998 में गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवक्ता के पद पर नियुक्त हुए थे। विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं देते हुए उन्होंने डेढ़ वर्ष पहले विधि विभाग के संकायाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। उनके एक दर्जन से अधिक शोध-पत्र विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय बनने से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बोझ भी कम होगा। अलीगढ़ में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की विश्वविद्यालय संबंधी समस्याओं के बारे में उनको पूर्व में जानकारी हुई थी। साथ ही राज्य विवि की स्थापना की लंबे समय से चली आ रही मांग व संघर्ष के बारे में भी जानकारी हुई थी। अब जब शासन ने राज्य विश्वविद्यालय विद्यार्थियों काे दे दिया है तो पुरानी सारी समस्याओं को पीछे छोड़ते और विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए नए व व्यवस्थित माहौल में शिक्षा व विश्वविद्यालय के स्तर को उठाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?