आईआईटी बीएचयू के प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र ( Prof. Pradeep Kumar Mishra) को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) का कुलपति ( Vice-Chancellor ) बनाया गया है। वर्तमान में वे झारखंड प्राविधिक विवि, रांची के कुलपति हैं। राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की है।
मूलतः बनारस निवासी प्रो. मिश्रा 1997 से आईआईटी बीएचयू में कार्यरत थे जहा से नवंबर 2020 में वे झारखंड प्राविधिक विश्विद्यालय के कुलपति बने थे। प्रो प्रदीप कुमार मिश्र ( Prof. Pradeep Kumar Mishra)ने झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बतौर कुलपति 15 दिसंबर 2020, को योगदान दिया था। आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर डॉ प्रदीप कुमार मिश्र झारखंड के किसी भी स्टेट यूनिवर्सिटी में बतौर कुलपति नियुक्त होनेवाले पहले आईआईटीयन हैं।
जेयूटी में कुलपति के रूप में उनका कार्यकाल दिसंबर 2023 में पूरा होना था। एकेटीयू में औपचारिक रूप से कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने में उन्हें लगभग एक महीने का समय लगेगा। बतौर कुलपति अपने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रो मिश्र ( Prof. Pradeep Kumar Mishra)के हिस्से कई उपलब्धियां आईं। उन्होंने जेयूटी में पीएचडी प्रोग्राम के अलावा एमटेक एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग, एमटेक प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, एमटेक डाटा साइंसेस, का स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू कराया।
वह एकेटीयू (AKTU) के कार्यवाहक कुलपति प्रो. विनीत कंसल से कार्यभार ग्रहण करेंगे। राज्यपाल ने नौ अगस्त 2021 को प्रति कुलपति प्रो. कंसल को नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक कुलपति का कार्यभार संभालने का आदेश दिया था। इससे पहले आठ अप्रैल 2021 को आदेश जारी कर राज्यपाल ने तत्कालीन कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को नियमित नियुक्ति होने तक अथवा अगले आदेशों तक के लिए पद पर बने रहने का निर्देश दिया था। बाद में प्रो. पाठक को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर का कुलपति नियुक्त कर दिया गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?