उत्तर प्रदेश में 10वीं तक के सभी विद्यालय ( Schools ) 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की जाएंगी। इंटर के विद्यार्थियों को केवल टीकाकरण के लिए ही विद्यालय बुलाया जाएगा। टीकाकरण के अगले दिन इन विद्यार्थियों को अवकाश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ये निर्देश दिए हैं। इस बीच बृहस्पतिवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू समेत अन्य पाबंदियां भी प्रभावी हो जाएंगी।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार से स्कूलों ( Schools ) को बंद करने समेत कई पाबंदियां लागू करने का फैसला किया है। स्कूलों की बंदी के संबंध में मंगलवार रात मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की ओर से जारी शासनादेश को लेकर बुधवार को दिन भर भ्रम की स्थिति बनी रही।
राजधानी लखनऊ ( Lucknow) के कई निजी स्कूल प्रबंधकों ने शासनादेश का हवाला देकर यह कहते हुए स्कूल बंद करने से इनकार कर दिया कि यह केवल उन जिलों के लिए है जहां कोविड के 1000 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी स्कूल ( Schools ) बंद न किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया। देर शाम शासन की ओर से बयान जारी करके स्थिति साफ की गई कि पूरे प्रदेश में 10वीं तक के सभी स्कूलों में 16 जनवरी तक अवकाश घोषित करने तथा 11वीं-12वीं विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बृहस्पतिवार से रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ा दिया जाएगा। अभी तक रात 11 बजे से सुबह 5 तक था जिसे बढ़ाकर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है। साथ ही जिन जिलों में कोरोना के सक्रिय मामले एक हजार से ऊपर हैं वहां जिम, स्पा, सिनेमा हाल, बैंक्वेट हाल, रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे। शादी समारोह में बंद स्थानों पर एक समय में 100 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे और खुले स्थानों पर कुल क्षमता के 50 फीसदी लोगों के शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर यूपी में 10वीं तक के स्कूल 16 जनवरी तक बंद
Schools up to class 10th closed in UP till January 16


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?