गुजरात ( Gujarat) के सूरत( surat ) में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक प्रिंटिंग मिल में सुबह-सुबह गैस लीक हो गई। इससे छह कर्मचारियों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक विश्व प्रेम डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल के पास टैंकर से गैस रिसाव के कारण यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि मिल के पास एक नाला स्थित है। सुबह-सुबह एक अज्ञात टैंकर चालक उस नाले में जहरीला कैमिकल डाल रहा था। इसी समय जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। इसकी चपेट में मिल के कर्मचारी भी आ गए और लोगों का दम घुटने लगा। यह जानकारी जैसे ही लोगों में पहुंची, अफरा-तफरी मच गई। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं गंभीर हालत वाले लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे के सही कारण का अभी पता लगाया जा रहा है।
सूरत ( surat ) नगर निगम के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि सुबह करीब चार बजकर 25 मिनट पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने बताया कि सचिन औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थिति प्रिटिंग मिल के पास खड़े टैंकर से गैस रिसाव के कारण कई कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ हुई। इस घटना में कई कर्मचारी बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब छह लोगों की मौत अस्पताल में हो गई। दमकल कर्मचारियों ने टैंकर के वाल्व को बंद करके गैस रिसाव पर काबू पाया।
Gujarat: Six people died and 20 others were admitted to the civil hospital after gas leakage at a company in Sachin GIDC area of Surat early morning today, says hospital’s In Charge Superintendent, Dr Omkar Chaudhary pic.twitter.com/HVnH9CZHYl
— ANI (@ANI) January 6, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?