उत्तर प्रदेश( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो गई है। तीन गुना रफ्तार से संक्रमित बढ़ रहे हैं। शासन के निर्देशों के बावजूद भीड़ नियंत्रण एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन का रवैया लचर है। गुरुवार को फतेहपुर सीकरी से सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी कोरोना वायरस संक्रमित हो गए हैं।नौ महीने बाद जनवरी 2022 में फिर तीसरी लहर शुरू हो गई है।
आगरा ( AGRA) में कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण बढ़ रहा है। गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 4,394 सैंपल की जांच में 132 नए मरीज मिले हैं। वर्तमान में 303 सक्रिय मरीज हैं। गुरुवार को फतेहपुरसीकरी से सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी कोरोना वायरस संक्रमित हो गए हैं। चाहर ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के दौरे पर थे। हल्का जुकाम होने पर उन्होंने जांच कराई। बुधवार को उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। वहीं पत्नी की भी कोरोना रिपोर्ट कराई है। पिछले दिनों संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का उन्होंने अनुरोध किया है।
आगरा ( AGRA) में अब चार जनप्रतिनिधि कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। केंद्रीय कानून राज्य मंत्री और आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा के दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक योगेंद्र उपाध्याय और महापौर नवीन जैन शामिल हैं। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पहला मरीज मिलने के बावजूद पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की रोकथाम और संदिग्धों की जांच को लेकर लापरवाह है। संक्रमण बढ़ने के साथ जांचों की संख्या घट रही है।
#Agra में अबतक 26085 #Covid19 मरीजों में से 25323 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।
पिछले 24 घन्टे में 4394 सैम्पल के सापेक्ष 132 नए मरीज चिन्हित हुए।
वर्तमान में 303 सक्रिय मरीज।#Covid19 की स्थिति : #MaskUp #SocialDistancing pic.twitter.com/c3bw6bJxpE
— District Magistrate Agra (@OfficeOfDMAgra) January 6, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?